ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा ,दो की मौके पर मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

UB India News by UB India News
January 12, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना, पटना
0
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा ,दो की मौके पर मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा में नवनिर्मित 6-लेन सड़क पर रविवार को घने कोहरे के चलते 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है, जो बीती रात हुए हादसे के बाद घायलों को लाने जा रहा था।

हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एक हाइवा सड़क किनारे पलट गया। एक स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

क्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है। हादसे में सड़क पर एक हाइवा पटला हुआ दिख रहा है
क्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है। हादसे में सड़क पर एक हाइवा पटला हुआ दिख रहा है

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और रेफरल अस्पताल मोकामा भेजा जा रहा है। हालांकि, अब तक घायलों या हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टक्कर इतना जोरदार था की गाड़ियों के आगे का हिस्सा चूर-चूर हो गया
टक्कर इतना जोरदार था की गाड़ियों के आगे का हिस्सा चूर-चूर हो गया

डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ घायलों को प्राथमिक उपचार देने में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हादसे के कारण 6-लेन मार्ग पर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार यह इलाका नया होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे लापरवाही की स्थिति में हादसों की आशंका बनी रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार मोकामा से बख्तियारपुर की ओर एक कंटेनर ट्रक आ रही थी, कुहासे के कारण पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी कंटेनर ट्रक में टक्कर मार दिया, वहीं स्कॉर्पियो के पीछे से एक क्रेटा गाड़ी टक्कर मार दिया, जिसमें स्कॉर्पियो सवार पिता-पुत्री दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं स्कॉर्पियो सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इस घटना में क्रेटा सवार दो लोग भी जख्मी हो गए, सभी को इलाज हेतु बख्तियारपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि कुहासे के कारण सड़क दुर्घटना हुई है, कंटेनर ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियों एवं उसके पीछे से क्रेटा गाड़ी टक्कर मारी हैं, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं, चार लोगों को इलाज हेतु बख्तियारपुर भेजा गया है।

बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती सन्नी कुमार राजौर बांका निवासी ने पुलिस को बताया कि हमलोग स्कॉर्पियो से फरीदाबाद जा रहे थे, साथ में पिताजी अनुपम कुमार, मां स्वेता कुमारी और बहन आस्था थी, रास्ते में कुहासे के कारण मेरी गाड़ी में टक्कर लग गई, जिसमें मेरे पिताजी और बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मेरा और मां का इलाज चल रहा है।

वहीं, अस्पताल में इलाजरत एसबीआई पटना के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि मैं और आदित्य कुमार चंदन क्रेटा गाड़ी से भागलपुर जिलाधिकारी से मिलकर पटना लौट रहे थे, रास्ते में कुहासे के कारण मेरी गाड़ी में टक्कर लग गई, मैं खेल एसोसिएशन से जुड़ा हुआ है साथ ही आदित्य कुमार चंदन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं जो हाजीपुर निवासी हैं।

इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जख्मी चार लोगों को इलाज हेतु बख्तियारपुर लाया गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बिहार अपडेट्स ………. सुबह-सुबह पटना के गोलघर पहुंचे सीएम नीतीश

बिहार अपडेट्स .......... सुबह-सुबह पटना के गोलघर पहुंचे सीएम नीतीश

पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, सजा तय…..

पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, सजा तय.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend