ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार अपडेट्स ………. सुबह-सुबह पटना के गोलघर पहुंचे सीएम नीतीश

UB India News by UB India News
January 11, 2026
in पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार अपडेट्स ………. सुबह-सुबह पटना के गोलघर पहुंचे सीएम नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

LJPR रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। चिराग ने सीएम नीतीश को नव वर्ष की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी मौजूद रहे। सीएम से मुलाकात के बाद चिराग राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।

सुबह-सुबह पटना के गोलघर पहुंचे सीएम नीतीश

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह अचानक पटना स्थित ऐतिहासिक गोलघर के निरीक्षण के लिए पहुंचे। गोलघर में इन दिनों सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसकी प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी स्थित गोलघर परिसर का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलघर परिसर में लाइट एंड साउंड व लेजर शो को नियमित रूप से कराएं। मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर, गोलघर पार्क, गोलघर की संरचना और लाइट एंड साउंड सिस्टम का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि गोलघर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं ताकि देखने में यह मनोरम लगे।

नियमित रूप से लेजर शो कराने का निर्देश

वर्ष 2013 में यहां शुरू कराए गए लाइट एंड साउंड व लेजर शो के नियमित रूप से होने से यहां आने वाले लोगों को गोलघर की महत्ता के बारे में जानकारी होगी। यहां लगे डिस्प्ले बोर्ड पर इसे लगातार दिखाएं। गोलघर वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। इसलिए इसकी संरचना के रखरखाव का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि इसे बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके।

लालू परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हैः संजय सरावगी

नौकरी के बदल जमीन मामले में आरोपी बनाए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- ‘पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है और एजेंसियों को इस बात पर पूरा भरोसा है कि इस मामले में इन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन लोगों का इतिहास ही भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है। लालू प्रसाद यादव स्वयं कई मामलों में लिप्त रहे हैं।’

तेजस्वी यादव के बाद राजश्री को राजद की कमान दिए जाने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा- यह उनका अंदरूनी मामला है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, सजा तय…..

पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, सजा तय.....

उपेंद्र कुशवाहा को झटका RLM में बगावत !

उपेंद्र कुशवाहा को झटका RLM में बगावत !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend