ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘आंतकियों को मेहमान बनाती है सेना,’ सैफुल्लाह कसूरी के दावे पर फंसा पाकिस्तान

UB India News by UB India News
January 11, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध, खास खबर
0
‘आंतकियों को मेहमान बनाती है सेना,’ सैफुल्लाह कसूरी के दावे पर फंसा पाकिस्तान

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बीच लंबे समय से लगाए जा रहे संबंधों के आरोपों को एक बार फिर सबूत मिला है. लश्कर के डिप्टी चीफ और पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने खुले मंच से पाकिस्तान सेना के साथ अपने करीबी रिश्तों को स्वीकार किया है. एक सामने आए वीडियो में कसूरी ने दावा किया कि उसे पाकिस्तान सेना नियमित रूप से अपने कार्यक्रमों में बुलाती है और यहां तक कि सैनिकों की अंतिम संस्कार की नमाज पढ़ाने के लिए भी आमंत्रित करती है.

पाकिस्तान सेना से संबंध पर क्या बोला कसूरी?

वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि पाकिस्तानी सेना उसे अपने सैनिकों के जनाजे में नमाज पढ़ाने के लिए बुलाती है. उसने यह भी दावा किया कि भारत उसकी मौजूदगी से डरता है. एक घोषित आतंकी का इस तरह बच्चों के स्कूल में भाषण देना पाकिस्तान की सोच और नीयत दोनों को उजागर करता है. कसूरी ने यह तक कह दिया कि आने वाला कल इस्लाम और पाकिस्तान का है. एक आतंकी सरगना को बच्चों के बीच मंच देना इस बात का साफ सबूत है कि पाकिस्तान में आतंकवाद सिर्फ पनपता ही नहीं, बल्कि उसे संस्थागत संरक्षण भी मिलता है. यह भारत के उस आरोप को और मजबूत करता है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन और सेना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

भारत को दी धमकी, ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी

सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को लेकर भी भड़काऊ बयान दिए. उसने दावा किया कि भारत उससे डरा हुआ है. इससे पहले भी वह भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दे चुका है. कसूरी ने स्वीकार किया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत ने गलती की है. उसने दोहराया कि लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर को लेकर अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगा.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर घमंड

एक अन्य रैली में कसूरी ने खुद को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताए जाने पर गर्व जताया था. उसने कहा था कि इस आरोप के बाद उसका नाम दुनिया भर में मशहूर हो गया है. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी.

भारत ने किया जोरदार अटैक

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आतंकियों ने पहले लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर गोलियों से भून दिया. इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी, जो लश्कर ए तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है. इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया. भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस कार्रवाई ने न सिर्फ आतंकियों की कमर तोड़ी, बल्कि पाकिस्तान को यह संदेश भी दे दिया कि भारत अब सिर्फ बयान नहीं, सीधी कार्रवाई करेगा.

भारत के हमले से हिले आतंकी

खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को किए गए भारतीय वायुसेना के हमले में पंजाब के मुरिदके में स्थित लश्कर का मुख्यालय मरकज तैयबा पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इसके बाद लश्कर ने अपने ही ठिकाने को भारी मशीनों से गिराना शुरू किया और दोबारा निर्माण की तैयारी में जुट गया. यह काम अगस्त से सितंबर के बीच तेज किया गया और इसे फरवरी 2026 तक पूरा करने की योजना है ताकि यहां सालाना जिहादी सम्मेलन किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां...........

ईरान में बढ़ रहा असंतोष, खामेनेई शासन के खिलाफ भारी प्रदर्शन……..

ईरान में अराजक स्थिति, अस्पताल में लगा लाशों का ढेर.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend