ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G RAM G’ को लेकर देशभर में चलेगा जागरूकता अभियान………..

UB India News by UB India News
January 4, 2026
in TAZA KHABR
0
G RAM G’ को लेकर देशभर में चलेगा जागरूकता अभियान………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ‘G RAM G’ के खिलाफ कांग्रेस के अभियान की काट के लिए ‘G RAM G’ के पक्ष में देश भर मे बड़ा अभियान चलायेगी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ‘G RAM G’ कानून को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महासचिव बी एल संतोष मौजूद रहेंगे.

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में ‘G RAM G’ कानून पर विस्तार से प्रेजेंटेशन देंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए होगी.

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

इस बैठक में सभी एनडीए और बीजेपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शामिल होंगे. साथ ही इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव भी मौजूद रहेंगे. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने पांच जनवरी को पूरे देश भर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसपर बीजेपी जवाबी रणनीति के तहत काम कर रही है.

‘G RAM G’ को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान
सूत्रों के मुताबिक बैठक मे राज्य सरकारों से कहा जाएगा कि ‘G RAM G’ की तुलना मनरेगा से कर लोगों को जागरूक किया जाए. जनता को ये बताया जाए कि किस तरह ‘G RAM G’ कानून ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और गरीबी कम करने में कारगर होगी. ये भी बताया जाए कि ‘G RAM G’ कानून लाने की वजह मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार और खामियां है.

बीजेपी इसके लिए पूरे देश में अभियान भी चलाएगी, जिसमे केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव और पार्टी राज्य सरकारों में बड़े मंत्री रहेंगे. इस अभियान में प्रदेशों में मजदूरों और किसानों से संपर्क, प्रेस कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, सम्मेलन आदि आयोजित किए जाएंगे.

जगह-जगह पर किसान और मजदूर सम्मेलन आयोजित होंगे. बीजेपी की कोशिश है कि कांग्रेस के भ्रामक दावों का मुकाबला किया जाये, ताकि सही तस्वीर लोगों तक पहुंचे.

‘G RAM G’ का विपक्षी पार्टियां कर रही हैं विरोध
यह बिल संसद ने 19 दिसंबर, 2025 को पास किया था. लोकसभा ने इसे 18 दिसंबर, 2025 को पास किया था. यह एक्ट हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन की मजदूरी वाली नौकरी की गारंटी देता है, जो अभी 100 दिन है.

कानून के सेक्शन 22 के मुताबिक, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच फंड-शेयरिंग का पैटर्न 60:40 होगा, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों, हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर) के लिए यह 90:10 होगा. विपक्षी पार्टियां इस कानून का विरोध कर रही हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
ममता की सत्ता बेदखली के लिए BJP की खास रणनीति……………

ममता की सत्ता बेदखली के लिए BJP की खास रणनीति...............

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया 3.2 बिलियन डॉलर का उछाल.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend