ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं ने निकाली पदयात्रा………..

UB India News by UB India News
December 28, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं ने निकाली पदयात्रा………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार समेत पूरे देशभर में कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस पर बिहार कांग्रेस आज सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक VB- जी रामजी के खिलाफ पदयात्रा निकाल रही है।

यह पदयात्रा महात्मा गांधी की विरासत के सम्मान में और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर है। इसके बाद गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

कांग्रेस का 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’

कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से देशभर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ भी जनआंदोलन होगा। जल्द ही इसकी विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।

इसके तहत देशभर में रैलियां और जनसभाएं होंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अकेले ही इस योजना को खत्म कर दिया, जैसे नोटबंदी की थी।

बिहार चुनाव में हार के बाद CWC की पहली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को हर हाल में बचाने की शपथ ली।

140 साल की हुई कांग्रेस

140 साल पहले 1885 में आज ही के दिन स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी। एओ ह्यूम को जीवित रहते कभी पार्टी के संस्थापक का दर्जा नहीं दिया गया था। 1912 में उनकी मौत के बाद एओ ह्यूम को कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

पार्टी की स्थापना के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। हुआ ये था कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा गदर मचा। अंग्रेज नहीं चाहते थे कि दोबारा ऐसे फिर कभी हालात बनें तो उन्होंने प्लानिंग की कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया जाए, जहां हिंदुस्तानी अपनी भड़ास निकाल सकें। इसके अलावा इसी मंच के तहत जो विरोध प्रदर्शन करना है, वो भी कर सकें। इस काम के लिए एओ ह्यूम को चुना गया।

तस्वीर 28 दिसंबर 1885 को बंबई में हुए कांग्रेस के पहले अधिवेशन की है। इसमें 78 सदस्यों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था।
तस्वीर 28 दिसंबर 1885 को बंबई में हुए कांग्रेस के पहले अधिवेशन की है। इसमें 78 सदस्यों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था।

स्थापना अंग्रेज ने भले ही की, लेकिन अध्यक्ष भारतीय था

कांग्रेस पार्टी की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन इसके अध्यक्ष भारतीय ही थे। पार्टी के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। पार्टी का पहला अधिवेशन पुणे में होना था, लेकिन उस वक्त वहां हैजा फैला हुआ था। इस वजह से इसे बंबई (अब मुंबई) में किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार की राजनीति में उपचुनाव कभी केवल एक सीट का चुनाव नहीं होता। यह सत्ता की लोकप्रियता, विपक्ष की विश्वसनीयता...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

Next Post
बेटे के बाद बहू की पॉलिटिक्स में एंट्री कराएंगे कुशवाहा…………….

बेटे के बाद बहू की पॉलिटिक्स में एंट्री कराएंगे कुशवाहा................

PK का डबल अटैक , नीतीश कुमार अब काम करने लायक नहीं तो तेजस्वी बिहार को बनायेगे कट्टा राज्य

बिहार में 'नई धार' के साथ उतरेगा जनसुराज !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend