ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कंगाल पाकिस्तान में घातक हथियार क्यों झोंक रहा चीन !

UB India News by UB India News
December 26, 2025
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, सेना
0
कंगाल पाकिस्तान में घातक हथियार क्यों झोंक रहा चीन !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ड्रैगन की चाल में पाकिस्तान फंसता चला जा रहा है. यह सिर्फ एक स्टेटमेंट नहीं, एक फैक्ट है. जो पाकिस्तान आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है, जिसे अपनी जनता को दो जून की रोटी देने के लिए IMF से खैरात लेनी पड़ती है, वो चीन से फाइटर जेट खरीदने वाला सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है. इस सप्ताह अमेरिकी संसद को भेजी गई पेंटागन की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन वैश्विक स्तर पर हथियारों की सप्लाई करने वाले प्रमुख देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है. और उसने पाकिस्तान को अपना एटीएम मशीन बना रखा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2024 तक, चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हथियारों का सप्लायर देश बना हुआ था. वह मुख्य रूप से एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) और नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (नोरिन्को) जैसी सरकारी स्वामित्व वाली रक्षा कंपनियों की मदद से ऐसा कर रहा है. इसमें कहा गया है कि चीन के हथियार निर्यात उसकी व्यापक विदेश नीति और दूसरे देशों में विकास करने के दावे से निकटता से जुड़े हुए हैं. इसमें बेल्ट एंड रोड प्रेमवर्क से जुड़ी पहल भी शामिल है. वो लचीली शर्तों का लालच देता है और इस कारण वह विकासशील देशों को खास तौर पर फुसलाता है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के फाइटर जेट को सबसे अधिक खरीदने वाले देशों के रूप में पाकिस्तान का प्रमुख स्थान है. बीजिंग अभी दूसरे देशों को तीन फिक्स्ड-विंग फाइटर प्लेन बेचता है: पांचवीं पीढ़ी का FC-31 स्टील्थ फाइटर जेट, चौथी पीढ़ी का J-10C मल्टीरोल फाइटर जेट, और JF-17 थंडर, जो चीन और पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित और निर्मित है.

यह पोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि पाकिस्तान एकमात्र देश है जिसे चीन ने J-10C का निर्यात किया है. मई 2025 तक, चीन ने 2020 में दिए गए दो ऑर्डर के तहत पाकिस्तान वायु सेना को 20 J-10C फाइटर जेट दिए थे, जिसमें कुल ऑर्डर 36 फाइटर जेट के थे. वहीं मिस्र, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, ईरान और बांग्लादेश सहित कई अन्य देशों ने भी इस फाइटर जेट के लिए अपनी इच्छा जताई थी, लेकिन पाकिस्तान के अलावा चीन ने अबतक और किसी देश को कोई J-10C निर्यात नहीं किया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
अचानक कैसे भड़की जयपुर के चौमूं में हिंसा?

अचानक कैसे भड़की जयपुर के चौमूं में हिंसा?

बिहार हार से सबक सिखने के बजाय अपनी बात को सर्वोपरी रखने का दूसरा नाम है कांग्रेस …………………..

इस साल 313 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने कुल 6 सीटें ही क्यों जीतीं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend