ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय करेंसी को लेकर नेपाल बदलेगा नियम…………..

UB India News by UB India News
December 16, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारतीय करेंसी को लेकर नेपाल बदलेगा नियम…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय करेंसी नोटों के सर्कुलेशन को अनुमति देने की तैयारी कर रहा है। इससे लगभग एक दशक से चले आ रहे प्रतिबंध का अंत हो जाएगा, जिसके चलते दोनों देशों के बीच सीमा पार यात्रा, व्यापार और पैसे भेजने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। खास बात है कि यह बदलाव नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार के दौर में हो रहा है, जिन्होंने जेन-जी आंदोलन में केपी शर्मा ओली के पद से हटने के बाद कार्यभार संभाला है। सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) आधिकारिक नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। भारत में साल 2016 में हुई नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद नेपाल ने ज्यादा कीमत वाले भारतीय करेंसी पर मूल प्रतिबंधों को सख्त कर दिया था।

नेपाल ने नकली करेंसी की तस्करी और सुरक्षा जोखिमों की चिंताओं के कारण 100 रुपये से ऊपर के सभी नोटों पर बैन लगाए रखा है। इस नीति के चलते भारतीय पर्यटकों और नेपाली प्रवासी मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कम कीमत वाली नोटों के बड़े बंडल ले जाने पड़ते हैं, जिससे वित्तीय कठिनाई के साथ ही यात्रियों को अनजाने में नियमों का उल्लंघन करने पर हिरासत मे लिए जाने और जुर्माना लगाए जाने की घटनाएं भी होती हैं।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

जारी हो सकता है सर्कुलर

नेपाल राष्ट्रीय बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि वे बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सर्कुलर जारी करने से पहले नेपाल गजट में नोटिस प्रकाशित करने की तैयारी कर रहे हैं। नेपाल में यह अहम बदलाव भारत के केंद्रीय नियामक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बड़े कदम उठाने के बाद आया है। RBI ने नवम्बर 2025 के आखिर में अपने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट रेगुलेशन में बदलाव किया, जिससे लगों को ज्यादा कीमत वाले भारतीय रुपये के नोट बॉर्डर पार ले जाने की ओपचारिक रूप से इजाजत मिल गई।

RBI ने नोटों पर दी ये छूट

RBI के नए नियम के अनुसार, लोग 100 रुपये तक के किसी भी मूल्यवर्ग के भारतीय करेंसी नोट किसी भी राशि में सीमा पार ले जा सकते हैं। इसके साथ ही अब 100 रुपये से ज्यादा के 25000 रुपये की कीमत तक के नोट नेपाल में और वापस भारत में लाने की भी इजाजत है। इस बदलाव ने उस कानूनी रुकावट को हटा दिया है जो पहले यात्रियों के लिए ज्यादा कीमत वाले नोटों की उपयोगिता को सीमित करती थी।

नेपाल को बैन हटने से अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। खासतौर पर उसके पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को, जो भारतीय पर्यटकों पर बहुत ज्यादा निर्भर है। सीमावर्ती शहरों के बिजनेस, कसीनो और तीर्थ यात्रा के रास्ते पर काम करने वाले वर्ग ने इस बदलाव के लिए जोरदार लॉबिंग की थी, जो भारतीय पर्यटकों को सेवा देते हैं। इसके साथ ही इस फैसले से भारत में रहने वाले 20 लाख नेपाली प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्हें पहले छोटी-छोटी रकम में अपनी कमाई घर ले जाते समय सुरक्षा रिस्क का सामना करना पड़ा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
गोवा नाइटक्लब मालिकों को थाईलैंड से भारत लाना कितना मुश्किल?

लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड क्‍यों-कैसे भागे.........

मेसी को लेकर कोलकाता में बवाल ,VIP कल्चर तो नहीं इसका जिम्मेदार ………….

मेसी को लेकर कोलकाता में बवाल ,VIP कल्चर तो नहीं इसका जिम्मेदार .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend