ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड क्‍यों-कैसे भागे………

UB India News by UB India News
December 14, 2025
in खास खबर, दुर्घटना
0
गोवा नाइटक्लब मालिकों को थाईलैंड से भारत लाना कितना मुश्किल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोवा के नाइटक्‍लब बिर्च क्लब में आग लगने के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स ने चुपचाप दिल्‍ली से थाईलैंड भागने का रास्‍ता खोल निकाला था. वहीं, नाइटक्‍लब के दूसरे मालिक अजय गुप्‍ता भी देश छोड़कर भागने का रास्‍ता बना रहे थे. पुलिस की चेतावनियों को नजरअंदाज करने से लेकर आखिरी समय में हवाई यात्रा करने और अस्पतालों में छिपने तक, यह घातक आग अचानक नहीं लगी थी. यह बार-बार की गई लापरवाही और जानबूझकर कानून की अवहेलना का नतीजा थी. लूथरा ब्रदर्स और अजय गुप्‍ता इस बात को जानते थे. वे जानते थे कि इस आग की लपटें उनके दामन तक जरूर पहुंचेंगी. इसलिए देश छोड़कर भागने की प्‍लानिंग तुरंत शुरू कर दी गई थी.

लूथरा बंधु रणनीति के तहत भागे थाईलैंड

लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर कैसे भागने में कामयाब रहे, समाचार चैनल एनडीटीवी के हाथ इसकी पूरी जानकारी लगी है. रोमियो लेन स्थित बिर्च क्लब में लगी भीषण आग के बाद जांच एजेंसियां ये तलाशने में जुटी हुई हैं आखिर ये घटना कैसे हुई? हालांकि, इस मामले में फोकस अब इस बात पर हो गया है कि क्लब के प्रमुख प्रमोटरों ने कथित तौर पर जवाबदेही से बचने की कोशिश कैसे की? लूथरा ब्रदर्स को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. संदेह है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद एक पूर्व नियोजित  रणनीति को अंजाम दिया. गोवा पुलिस सूत्रों का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स गायब हो गए. जब ​​आग लगी, तब लूथरा ब्रदर्स दिल्‍ली में एक शादी में शामिल होने गए थे. लेकिन वे  आग लगने की घटना के बाद अपनी टीम के साथ लगातार संपर्क में रहे और पल-पल का हाल जानते रहे.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

Latest and Breaking News on NDTV

एक लिफाफा लूथरा ब्रदर्स के मुखर्जी नगर घर पहुंचाया गया

सूत्रों का कहना है कि सूचना मिलते ही एक लूथरा ब्रदर ने तुरंत भागने की योजना बनानी शुरू कर दी. शादी समारोह से लूथरा बद्रर्स में से एक ने ऑफिस के कर्मचारी को सबसे पहली सीधी उड़ान बुक करने का निर्देश दिया. इधर, क्लब मैनेजर भरत कोहली को मॉडल टाउन ऑफिस पहुंचने और एक खास लिफाफा लाने को कहा गया. ये लिफाफा लूथरा ब्रदर्स के मुखर्जी नगर स्थित घर पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया, जहां उसे कोहली के कमरे में रखा जाना था.

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि ये कदम सोचे-समझे थे, जल्‍दबाजी में लिये गए फैसले नहीं थे. एक लूथरा ब्रदर्स के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा होने के बावजूद, दोनों ने एक साथ भारत छोड़कर थाईलैंड जाने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि आग लगने से ठीक चार दिन पहले ही दोनों भाई परिवार के सदस्यों के साथ दुबई से लौटे थे. अब अधिकारियों द्वारा आग की त्रासदी की पूरी घटनाक्रम को समझने के लिए उनकी थाईलैंड यात्रा की जांच की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्लब के वास्तविक मालिक अजय गुप्ता का भागने का रास्ता

अजय गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से खुद को नाइटक्‍लब का महज एक ‘साइलेंट पार्टनर’ बताया था, लेकिन पुलिस जांच में वह मुख्‍य शख्‍स के रूप में उभरे हैं. उनके दावे के विपरीत गोवा पुलिस का कहना है कि गुप्ता नाइटक्‍लब के सबसे एक्टिव पार्टनर थे और बिर्च क्लब सहित रोमियो लेन के पूरे बिजनेस को मैनेज कर रहे थे. आग लगने की रात गुप्ता गोवा में थे और घटना की खबर मिलने के बाद कथित तौर पर प्रियांशु ने उन्हें जगाया था. पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि गुप्ता त्रासदी के कुछ ही घंटों के भीतर डाबोलिम से दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट से रवाना हुए थे. जांचकर्ताओं के अनुसार, वह 27 नवंबर से गोवा में रह रहे थे और आग लगने के बाद ही वहां से निकले.
एनडीटीवी की जांच से यह भी पता चला है कि बिर्च क्लब के व्यावसायिक निर्णय मुख्य रूप से गुप्ता द्वारा लिए जाते थे, न कि अन्य पार्टनर्स द्वारा. पुलिस ने यह भी पता लगाया कि गुप्ता बाद में आईबीएस अस्पताल में पाए गए, जो उनके एक करीबी सहयोगी का है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, अस्पताल के डॉक्टरों ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि गुप्ता को डिस्चार्ज होने में कम से कम एक सप्ताह लगेगा. हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिससे आरोपियों को बचाने के प्रयासों के बारे में गंभीर सवाल उठते हैं.

नाइटक्‍लब में आग तो लगनी ही थी, क्‍योंकि…

गोवा पुलिस का कहना है कि नाइटक्‍लब में लगी आग कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्थित लापरवाही और सुरक्षा चेतावनियों की बार-बार अनदेखी का नतीजा थी. घटना से पहले बिर्च क्लब को गोवा पुलिस से कम से कम तीन आधिकारिक नोटिस मिले थे. पहला अंजुना पुलिस स्टेशन से, फिर क्राइम ब्रांच से और तीसरा उसी पुलिस स्टेशन में लाउड म्‍यूजिक की शिकायत दर्ज होने के बाद. इन चेतावनियों के बावजूद, क्लब ने सुरक्षा खामियों को दूर किए बिना काम चलता रहा. सूत्रों से पता चलता है कि क्राइम ब्रांच के नोटिस से भी प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा. इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि पुलिस सूत्रों का आरोप है कि एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने फोन कॉल के जरिए हस्तक्षेप किया, जिसके कारण बिर्च क्लब के खिलाफ मामला चुपचाप बंद कर दिया गया. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस हस्तक्षेप ने मालिकों और प्रबंधकों को नियमों का उल्लंघन जारी रखने के लिए और अधिक प्रोत्साहित किया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आग लगना तय था, क्योंकि अनदेखी की गई चेतावनियां, नियमों का पालन न करना और बेलगाम अहंकार देखने को मिल रहा था, जिसकी वजह से आखिरकार 25 निर्दोष लोगों की जान चली गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
मेसी को लेकर कोलकाता में बवाल ,VIP कल्चर तो नहीं इसका जिम्मेदार ………….

मेसी को लेकर कोलकाता में बवाल ,VIP कल्चर तो नहीं इसका जिम्मेदार .............

सीबीआई ने चार चीनी नागरिकों समेत सत्रह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिला किया……………

सीबीआई ने चार चीनी नागरिकों समेत सत्रह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिला किया...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend