ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू-राबड़ी की पटना में बन रही भव्य कोठी; NDA बोला- परिवार की आय को लेकर हो ED जांच

UB India News by UB India News
December 3, 2025
in पटना, बिहार, राजद
0
सरकार के नोटिस पर भड़की राजद…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह उनकी आलीशान कोठी है. राजधानी पटना के महुआबाग क्षेत्र में लालू का नया आलीशान घर बनकर करीब-करीब तैयार हो चुका है. लेकिन उनके इस कोठी में प्रवेश करने से पहले ही लालू और उनके परिवार के सामने नई मुश्किलें आ गई हैं, क्योंकि बिहार की NDA सरकार ने परिवार द्वारा जमा की गई संपत्ति की प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच की मांग की है.
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के नए और भव्य आशियाने में काम तेजी से चल रहा है. उनकी यह नई कोठी करीब 10 बीघे क्षेत्र में बन रही है. दो मंजिला इस आलीशान घर में 10 बड़े कमरे और निचले तल पर एक बहुत बड़ा हॉल भी बनाया गया है. एल सेप के इस जमीन का पहला हिस्सा खाली रखा गया है.
पटना में नए घर में शिफ्ट की तैयारी
नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार ने अस्तित्व में आते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपना सरकारी 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश दे दिया. उसके बाद माना जा रहा है कि लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सरकारी आवास छोड़कर इस नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं. यहां पर काम तेजी से चल रहा है.
खुद लालू भी लगातार दानापुर स्थित महुआबाग जा रहे हैं और नए घर को फाइनल करने में लगे हुए हैं. हालांकि राबड़ी देवी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित गया है.
ईडी जांच की मांग कर रही NDA
दूसरी ओर, NDA सरकार ने लालू परिवार की ओर से जमा की गई संपत्ति की ED जांच की मांग की है. यह ताजा घटनाक्रम परिवार के महुआबाग इलाके में एक आलीशान कोठी में जाने की तैयारियों के बीच बाद आया है.
राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल के बाद साल 2006 में 10, सर्कुलर रोड का बंगला अलॉट किया गया था. यही बंगला उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के तौर पर अलॉट किया गया था. राज्य में NDA के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, राबड़ी देवी, जो राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, को 39 हार्डिंग रोड पर एक नया बंगला आवंटित किया गया है.
बिहार में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “लालू यादव का सामाजिक न्याय और समाजवाद सिर्फ वंशवाद और परिवार तक ही सीमित रह गया है. पटना के महुआबाग में बन रही आलीशान हवेली भी लूटी हुई जमीन पर बनाई जा रही है. वहां भी लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई थी.”
दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने दावा किया कि लालू की कोठी गोलघर (पटना की एक ऐतिहासिक इमारत) से भी बड़ी है. उन्होंने लालू पर कथित तौर पर आय से अधिक पैसे से कोठी बनाने का भी आरोप लगाया.
सरकार के फैसले के खिलाफ उतरेंगेः RJD
पूर्व सीएम और लालू की पत्नी राबड़ी देवी को उनका सरकारी घर खाली करने के लिए जारी नोटिस के बारे में, RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, “इसके पीछे सिर्फ पॉलिटिक्स है. लालू परिवार को बेइज्जत किया जा रहा है.”
RJD के एक अन्य वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, “अगर राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड से निकलना ही है, तो उनके लिए दानापुर में नए निजी कोठी में शिफ्ट होना बेहतर होगा.” मंडल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी राबड़ी और उनके परिवार को 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले से खाली कराने के सरकार के कदम का विरोध करेगी, जिसमें वे पिछले 19 साल से रह रहे हैं

 

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post

कहां हैं तेजस्‍वी यादव? ढूंढ़ते पहुंचे जदयू नेता ने कहा-शायद इस कारण से नहीं आ रहे हैं

नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त किया गया, जानें डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend