ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UAPA के तहत एक साल में गिरफ्तारी की संख्या हैरान करने वाले हैं …………..

UB India News by UB India News
December 4, 2025
in अपराध, खास खबर
0
UAPA के तहत एक साल में गिरफ्तारी की संख्या हैरान करने वाले हैं …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से UAPA के तहत हुई गिरफ्तारियों के बारे में संसद में जानकारी दी गई है. गिरफ्तारी के आंकड़ों ने हर किसी को हैरान किया है. खासकर यूपी और जम्मू-कश्मीर में UAPA के मामलों में तेजी देखने को मिली है. हालांकि इसमें सजा दिलवाने की दर एक प्रतिशत से भी कम है.

पलक्कड़ से कांग्रेस सांसद शफी परमबिल के सवाल के जवाब में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2023 में पूरे देश में UAPA के तहत कुल 2,914 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें से 1,206 गिरफ्तारियां, यानी लगभग 42%, अकेले जम्मू-कश्मीर की गई हैं.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद को बताया है कि जम्मू और कश्मीर (J&K) गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तारियों में देश में सबसे आगे है, भले ही इसकी सज़ा की दर 1 प्रतिशत से कम है. गिरफ्तारियों की ज्यादा संख्या के बावजूद, केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ 10 सज़ाएं दर्ज की गई, जिससे सजा की दर 0.8% हो गई, जो देश में सबसे कम में से एक है.

यूपी में तेजी जम्मू-कश्मीर में कम हुए मामले

J&K के बाद, 2023 में 1,122 UAPA के तहत गिरफ्तारियों ने उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है. यहां पर मामलों तेजी देखी गई है. जबकि साल 2022 के आंकड़ों के अनुसार यहां 503 अरेस्ट के मामले सामने आए थे, जो 2023 में बढ़कर 1122 हो गए हैं. इसके उलट, J&K में थोड़ी गिरावट देखी गई, जहां अरेस्ट 2022 में 1,238 से घटकर 2023 में 1,206 हो गए.

UAPA के मामलों में कमी

राष्ट्रीय राजधानी में 2023 में 22 UAPA अरेस्ट रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले साल से पांच कम हैं. कुल मिलाकर, देश में 2023 में UAPA केस में 4% कन्विक्शन रेट देखा गया. होम मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, 28 राज्यों में UAPA के तहत 1,686 लोगों को अरेस्ट किया गया और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 1,228 लोगों को अरेस्ट किया गया.

क्या होता है UAPA?

यूएपीए कानून 1967 में लाया गया था. इसके बाद साल 2019 में इसका संशोधन बिल संसद में पास हुआ था, जिसके बाद इस कानून को ताकत मिल गई कि किसी व्यक्ति को भी जांच के आधार पर आतंकवादी घोषित किया जा सकता है. इस कानून के तहत किसी व्यक्ति पर शक होने मात्र से ही उसे आतंकवादी घोषित किया जा सकता है. आतंकवादी का टैग हटवाने के​ लिए उसे कोर्ट की बजाय सरकार की बनाई गई रिव्यू कमेटी के पास जाना होगा. हालांकि बाद में कोर्ट में अपील की जा सकती है. इसका इस्तेमाल अपराधियों के अलावा एक्टिविस्ट्स और आंदोलनकारियों पर भी हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया

कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत

रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के सामने कैसे उठेगा भारतीय करेंसी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend