ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया

UB India News by UB India News
December 4, 2025
in खास खबर
0
कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने पीएम मोदी को चायवाला बताते हुए उनका एक फनी AI वीडियो शेयर किया है. वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सियासी बवाल मच गया है. वीडियो पर सवाल उठाते बीजेपी ने कहा है कि प्रधानमंत्री की गरिमा के साथ ऐसे कैसे किया जा सकता है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कांग्रेस का यह घृणित ट्वीट 140 करोड़ मेहनती और योग्य भारतीयों का गंभीर अपमान है. इस AI वीडियो कांग्रेसी नेता रागिनी नायक के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

वीडियो में क्या है?

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

रागिनी नायक ने AI वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि ‘अब ई कौन किया बे’. दरअसल इस वीडियो में प्रधानमंत्री के हाथ में चाय की केतली और कप लेकर दिखाया गया है. ये वीडियो किसी इंटरनेशनल समिट का है.

वीडियो में मोदी‌ को जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ बोलते दिखाया गया गया है। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है।

रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, ‘नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

AI वीडियो को बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान माना है और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि 140 करोड़ की जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद देती है जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस को खारिज कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने X पोस्ट में कहा, ” कांग्रेस का यह शर्मनाक ट्वीट कांग्रेस नेतृत्व की विकृत मानसिकता को उजागर करता है. कांग्रेस का यह घृणित ट्वीट 140 करोड़ मेहनती और योग्य भारतीयों का गंभीर अपमान है और यह कांग्रेस द्वारा ओबीसी समुदाय पर सीधा हमला है. कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी इस तथ्य से नफरत करते हैं कि भारत की जनता लगातार प्रधानमंत्री मोदी जी को आशीर्वाद देती है और चुनती है, जो समर्पण और कड़ी मेहनत से आगे बढ़े हैं, जबकि अहंकारी और विशेषाधिकार प्राप्त राहुल गांधी को जनता ने बार-बार खारिज किया है. कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता का अपमान करने में आदतन अपराधी रही है. भारत की जनता इस पतित कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी.”

12 सितंबर: कांग्रेस ने PM, उनकी मां का AI वीडियो पोस्ट किया था

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की तरफ से PM का AI वीडियो शेयर किया गया है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने X पर PM मोदी और उनकी मां का एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।

वीडियो में दो किरदार दिखाए गए। इनमें एक बुजुर्ग महिला को दिखाया गया, जो शक्ल से PM मोदी की दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिख रही थीं। वे सोफे पर बैठी हुई दिखाई दीं। वीडियो में PM मोदी को सपना देखते दिखाया गया।

वीडियो में दिखाया गया कि प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आकर कहती हैं- अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया। मेरे पैर धोने की रील्स बनवाईं। अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर बिहार में नौटंकी कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे।

22 अक्टूबर: कांग्रेस ने ट्रम्प-मोदी की बातचीत का AI वीडियो पोस्ट किया था

कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को X पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्देश देते दिखाई दिए। इस वीडियो में ट्रम्प हिंदी में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहते हैं- पाकिस्तान पर हमला बंद कर दो। ऑपरेशन सिंदूर रोक दो।

जवाब में PM मोदी कहते हैं- जी हुजूर। वीडियो में ट्रम्प मोदी को फिर से कॉल करते हैं और कहते हैं- रूस से तेल क्यों खरीद रहे हो। तेल खरीदना बंद करो। ​​​​​​PM मोदी फिर से ‘जी हुजूर’ कहते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के अंत में बैकग्राउंड से एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा गया- एक डरपोक प्रधानमंत्री कभी भी देश का भला नहीं कर सकता। बताते 56 इंच की छाती, फिर भी शर्म नहीं आती।

भारत सरकार की नोडल एजेंसी प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने X पर वीडियो शेयर करते हुए इसे फर्जी करार दिया था। PIB ने लिखा- AI जनरेटेड वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठा और नकारात्मक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। ये सभी दावे फर्जी हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत

रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के सामने कैसे उठेगा भारतीय करेंसी?

विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल दे रहें हैं अभिभाषण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend