ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ से श्रीलंका में 46 की मौत , भारत ने तुरंत राहत सामग्री और जरूरी HADR सपोर्ट भेजा……….

UB India News by UB India News
November 29, 2025
in दुर्घटना
0
चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ से श्रीलंका में 46 की मौत , भारत ने तुरंत राहत सामग्री और जरूरी HADR सपोर्ट भेजा……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चक्रवाती तूफान दित्वा से हुई भारी बारिश ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। श्रीलंका में 46 लोगों की मौत हो गई। 23 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में तूफान और तेज हो सकता है। अब ये तूफान भारत के तटवर्ती राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

भूस्खलन से 21 की मौत

चक्रवाती तूफान ने श्रीलंका में काफी नुकसान पहुंचाया है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने कहा कि मध्य चाय उत्पादक जिले बादुल्ला में रात में भूस्खलन से कई घर बह गए, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

श्रीलंका में आई आपदा को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख

चक्रवाती तूफान के चलते श्रीलंका में जानमाल के नुकसान को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अपने पड़ोसी देश को मदद करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदो ने कहा- हम श्रीलंका को मदद देने के लिए तैयार

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘अपने सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और जरूरी HADR सपोर्ट भेजा है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम और मदद देने के लिए तैयार हैं। भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और विजन MAHASAGAR के हिसाब से भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।’

43,991 लोगों को बचाया गया

यह हाल के सालों में श्रीलंकाई द्वीप पर आई सबसे भयंकर मौसम आपदाओं में से एक है। डीएमसी ने कहा कि 43,991 लोगों को स्कूलों और सार्वजनिक आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है, जिनमें जलस्तर बढ़ने के कारण छतों से बचाए गए परिवार भी शामिल हैं।

भारत के इन राज्यों में दिखेगा तूफान का असर

अधिकांश मौतें भूस्खलन के कारण हुईं, क्योंकि एक दिन के भीतर द्वीप के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में 300 मिमी (11.8 इंच) से अधिक बारिश हुई है। चक्रवाती तूफान दित्वा के पास आने के साथ ही चेन्नई स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कई जिलों के लिए तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
ब्‍लूजेट की फ्लाइट में हुए पिचडाउन की घटना के बाद एयरबस ने  55 साल के इतिहास में सबसे बड़ा किया रिकॉल………………..

ब्‍लूजेट की फ्लाइट में हुए पिचडाउन की घटना के बाद एयरबस ने 55 साल के इतिहास में सबसे बड़ा किया रिकॉल....................

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

राबड़ी देवी बंगला मामला ही नहीं, बिहार के बड़े 'पॉलिटिकल टर्निंग पॉइंट' की ये कहानी भी बिल्कुल अनोखी है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend