ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कमजोर हुई जाति की राजनीति, 2020 में 90% सीटों पर था दबदबा

UB India News by UB India News
November 21, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव के अंतिम चरण में महिला और सीमांचल के वोटरों के पास सत्ता की ‘चाबी’…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति हमेशा से जातीय समीकरणों पर टिकी रही है, लेकिन इस बार जाति की दीवार टूट गई है. यादव, कुर्मी, कुशवाहा, भूमिहार, पिछड़ा, दलित और मुस्लिम लगभग सबकी सीटें तय मानी जाती थीं. इसका असर ये देखने को मिलता था कि किसी भी पार्टी या गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिल पाती थीं कि वे अपने दम पर सरकार बना सके. लेकिन इस बाद बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में दिखा कि ये जाति की दीवार मतदाताओं ने तोड़ दी है. वोटर्स ने जाति नहीं, काम और मुद्दों को ध्‍यान में रखकर ईवीएम का बटन दबाया है. नतीजे बताते हैं कि 2020 के चुनाव में जाति की राजनीति 90% सीटों पर हावी नजर आई थी, लेकिन 2025 के चुनाव में ये सिर्फ 60 प्रतिशत रह गई है.

साल 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया कि सामाजिक आधार राजनीति की दिशा तय करता है. वोटर्स सिर्फ जाति देखकर मतदान नहीं करता है. इस बार कई जातियों की सीटों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. 2020 और 2015 के मुकाबले जातीय प्रतिनिधित्व का यह बदलाव आने वाले राजनीतिक संकेतों को भी दर्शाता है. ये दर्शाता है कि बिहार में ‘जाति की दीवार’ टूट रही है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

जाति 2020 में विधायक 2025 में विधायक
यादव 45 20
राजपूत 28 20
मुस्लिम 18 8
कुर्मी/कुशवाह 16 13
भूमिहार 21 16
अन्‍य अपर कास्‍ट 12 9
अनुसूचित जाति 31 24
नॉन यादव ओबीसी 24 18
अनुसूचित जनजाति 2 2
ईबीसी 21 14
कुल 218 144

यादवों की सीटें आधी से भी कम, RJD हैरान

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा के नतीजों ने इस बार कई मायनों में चौंकाया. चुनावों के नतीजे दर्शाते हैं कि इस बार यादवों की सीटें आधी से भी कम रह गई हैं. 2020 में जहां यादवों के 45 विधायक विधानसभा पहुंचे थे, वहीं 2025 में उनकी संख्या घटकर सिर्फ 20 रह गई. 2015 में यादव 61 सीटों पर जीतकर आए थे. लगातार तीन चुनावों की तुलना करें, तो यादवों का राजनीतिक ग्राफ बेहद नीचे आ गया है. यादवों को RJD का मजबूत वोट बैंक माना जाता रहा है, लेकिन इस बार तस्‍वीर बदली हुई नजर आई. लालू यादव और तेजस्‍वी यादव भी इस बदलाव पर हैरान हैं.

कुर्मी, राजपूत MLA भी घटे

ऐसा नहीं है कि सिर्फ यादव वोटर्स में ही बिखराब देखने को मिला है, साल 2025 के चुनाव में राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा, मुस्लिम, अनुसूचित जाति और वैश्य समाज के वोटर्स ने भी सिर्फ जाति देखकर वोट नहीं दिया है. 2025 में  कुर्मी/कुशवाहा विधायकों की संख्‍या 16 से घटकर 13 रह गई हैं. 2020 में राजपूत विधायकों की संख्‍या 28 थी, जो 2025 में घटकर 20 रह गई हैं.

मुस्लिम MLA 18 से घटकर रह गए सिर्फ 8

मुस्लिम विधायकों की संख्‍या 2020 के मुकाबले 18 से घटकर 2025 में सिर्फ 8 रह गई है. 2020 में 21 भूमिहार विधायक जीत कर आए थे, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव में इनकी संख्‍या 16 रह गई है. उच्‍च जाति के विधायकों की संख्‍या में भी कमी आई है. 2020 के मुकाबले 2025 में संख्‍या 12 से घटकर 9 रह गई है.

यह चुनाव जातीय राजनीति की दिशा में एक नया बदलाव रेखांकित करता है. पारंपरिक MY (मुस्लिम–यादव) समीकरण भी इस बार फेल होता नजर आया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी…..

सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी.....

नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा

नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend