ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी…..

UB India News by UB India News
November 21, 2025
in पटना, बिहार, महिला युग
0
सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार का गठन हो गया। 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत 27 मंत्रियों ने शपथ ली। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में तीन महिलाओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। यह कुल मंत्रियों की संख्या का 11 प्रतिशत है। इन तीनों के नाम की चर्चा खूब हो रही है। इनमें से दो यानी रमा निषाद और श्रेयसी सिंह ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों भाजपा की विधायक हैं। दोनों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं जदयू विधायक लेसी सिंह चौथी बार मंत्री बनी हैं।

मंत्री लेशी सिंह…
पूर्णिया की राजनीति में धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की जदयू विधायक लेशी सिंह की अहम भूमिका है। एक सामान्य परिवार से निकलकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने वाली लेशी सिंह ने न केवल अपने राजनीतिक विरोधियों को लगातार पटखनी दी देती आ रही हैं। कटिहार के गौआगाछी गांव में 5 जनवरी 1974 को जन्मी लेशी सिंह की शादी महज 16 वर्ष की उम्र में धमदाहा के सरसी गांव निवासी समता पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह उर्फ बूटन सिंह से हुई थी। 1995 में पति के चुनाव हारने के बाद बूटन सिंह ने सियासी बागडोर लेशी सिंह के हाथों में सौंप दी। साल 2000 में वह समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहीं और सीमांचल की राजनीति में उनकी धमाकेदार एंट्री हुई। 27 फरवरी को मिली जीत का जश्न अभी शुरू ही हुआ था कि 19 अप्रैल 2000 को उनके पति मधुसूदन सिंह उर्फ बूटन की हत्या कर दी गई। पति की हत्या के बाद लेशी सिंह ने हार नहीं मानी। समता पार्टी की जिलाध्यक्ष और उप सचेतक बनने के बाद 2005 में पार्टी के जदयू में विलय होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास जीता। नवंबर 2005 में हुए मध्यावधि चुनाव में मामूली अंतर से मिली हार के बावजूद, वह क्षेत्र में डटी रहीं। 2010 के चुनाव में उन्होंने 45 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। वहीं 2015 के चुनाव 30,000 वोट, 2020 विजयी 33000 वोट से जीत दर्ज की। 2014 में उन्हें पहली बार समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन व उद्योग विभाग की मंत्री बनाया गया। फरवरी 2021 में वह एनडीए सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनीं। अगस्त 2022 में महागठबंधन की नई सरकार बनने पर भी, उन्हें फिर से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। 2025 की विधानसभा में 55 हजार वोटों की अंतर से जीत कर लेशी सिंह आज एक बार फिर मंत्री की शपथ ली है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

मंत्री रमा निषाद…
बिहार विधानसभा चुनाव में औराई सीट से पहली बार जीत दर्ज करने वाली बीजेपी की रमा निषाद ने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली। बड़े नेताओं की मौजूदगी में शपथ लेने के साथ ही उनके राजनीतिक करियर में नई शुरुआत हुई है। गौरतलब है कि रमा निषाद ने इस चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 57 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से महागठबंधन के प्रत्याशी भोगेन्द्र सहनी को हराया था। वे बिहार चुनाव में शीर्ष तीन सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली विधायक बनी थीं। रमा निषाद की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत है। वह मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पति अजय निषाद दो बार मुजफ्फरपुर से सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने पहली बार रमा निषाद को टिकट दिया था, वह भी तब जब पार्टी ने निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री राम सूरत राय का टिकट काटकर उन्हें मौका दिया। उस समय इसका जमकर विरोध भी हुआ, लेकिन बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

मंत्री श्रेयसी सिंह
भाजपा कोटे से मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। श्रेयसी अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली शूटिंग चैंपियन रहीं हैं। 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला डबल ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजद पद जीता। पिता केंद्रीय मंत्री रहे थे। मां सांसद रह चुकीं। कुल मिलाकर, एक साथ कई खूबियां देख भाजपा ने प्रोन्नति दी मंत्री बनाकर।जमुई विधानसभा क्षेत्र-241 से प्रचंड बहुमत की जीत दर्ज करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन अवॉर्ड विजेता श्रेयसी सिंह ने एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। उनकी मौजूदगी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में खास आकर्षण बना दिया। श्रेयसी सिंह ने इस बार राजद प्रत्याशी शमशाद आलम को 54498 वोटों से हराया। लगातार दूसरी बार जीत कर विधानसभा पहुंची।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा

नीतीश सरकार के मंत्रियों की स्कैनिंग : कौन कितना माहिर और किस काम आएगा

G-20 से इतर मिले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले के खिलाफ दिखाई एकजुटता….

G-20 से इतर मिले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले के खिलाफ दिखाई एकजुटता....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend