ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई सरकार की तैयारियां तेज, NDA ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना; कल पटना में शपथ समारोह

UB India News by UB India News
November 20, 2025
in पटना
0
नई सरकार की तैयारियां तेज, NDA ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना; कल पटना में शपथ समारोह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह के लिए कल का दिन तय किया गया है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

जेडीयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक के बाद कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कल होगा। एनडीए नेता का चयन हो चुका है। सभी एनडीए सहयोगियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना है।

इसी क्रम में आरएलएम की नेता स्नेहलता ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। वह वैसे ही काम करते रहेंगे जैसे अब तक करते आए हैं। एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी। एलजेपी (आर) की ओर से भी समर्थन जारी रहा। पार्टी नेता संजय पासवान ने कहा, कि मेरी पार्टी और मेरे नेता चिराग पासवान की ओर से मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें ताकि वे लंबे समय तक हमारा नेतृत्व करते रहें।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

एनडीए की इस एकजुटता की पुष्टि करते हुए एलजेपी (आरवी) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए उम्मीदवारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर भरोसा जताते हुए भारी जनादेश दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस भरोसे पर खरे उतरें। शपथ ग्रहण के बाद हम अपने संकल्प पत्र के वादों को एक-एक करके पूरा करने का प्रयास शुरू करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी कोटे से दो नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि जेडीयू और अन्य छोटे सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये गांधी मैदान जाएंगे. वहां नीतीश कुमार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वह फिर हेलीकॉप्टर से पटना एयरपोर्ट वापस लौट जाएंगे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक …………

20 साल बाद भी सत्ता विरोधी के बजाय सत्ता अनुकूल प्रभाव की मिसाल देने वाले वे विरले नेता हैं नीतीश कुमार...........................

नीतीश कुमार आज 11.30 बजे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ , PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल …….

नीतीश कुमार आज 11.30 बजे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ , PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend