ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पटना से दिल्ली तक हलचल हुई तेज , नीतीश कुमार से मिलने वालो का लगा तांता तो खरगे के घर पहुंचे राहुल…………

UB India News by UB India News
November 16, 2025
in पटना
0
बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हलचल तेज हो गई. कई मंत्रियों को मिलने के लिए तांता लगा हुआ है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान भी उनसे मिलने के लिए आवास पर पहुंचे. उधर, महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस में मंथन चल रहा है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं.
बिहार में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीटिंग बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल पहुंचे हैं.
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. इसके पहले भी सुबह से मिलने वाले सीएम नीतीश कुमार के आवास पहुंच रहे हैं. पूर्व मंत्री और फुलवारी शरीफ से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.
बिहार चुनाव में एआईएमआईएम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है. 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, किशनगंज से प्रत्याशी की जीत पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सभी को बधाई दी. बहादुरगंज से एआईएमआईएम प्रत्याशी ने जीत के बाद तेजस्वी यादव पर फिर हमला बोला. कहा कि- मुसलमान को टिशू पेपर समझने वाले को जनता ने जवाब दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA 200 के पार पहुंच गई, तो वहीं 35 सीटों पर महागठबंधन सिमट गया. बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में मनाया गया. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गमछा लहराते हुए BJP मुख्यालय पहुंचे, इस दौरान फिर एक बार NDA सरकार के नारे लगे. महागठबंधन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए.
फ्रेंडली फाइट और गुटबाजी से महागठबंधन को भारी नुकसान हुआ है. 30 सीटों के नीचे सिमटी आरजेडी को 25 तो, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिलीं. हार के बाद RJD और कांग्रेस ने EVM और चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ा. राहुल गांधी ने कहा कि- चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था. अखिलेश ने SIR के जरिए बिहार में खेल करने का आरोप लगाया.
बिहार में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया. पार्टी नेतृत्व पर कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूटा. कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह बोले – टिकट बांटने में देरी की वजह से यह परिणाम हुआ है. कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि- हार के लिए जमीनी हकीकत से दूर नेतृत्व जिम्मेदार है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, इसलिए LJP(रामविलास) का यह प्रतिनिधिमंडल उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मिलने आया था. जो लोग LJP(रामविलास) और JDU के बीच भ्रम फैला रहे थे, सिर्फ झूठी अफवाह और गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश थी, यह ऐतिहासिक जीत सभी दलों के ईमानदार समर्थन के बिना हासिल नहीं होती.”

युवा अपने आप को सशक्त महसूस करते हैं- शांभवी चौधरी

लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज और गुंडाराज को नकार दिया है. लोगों ने बता दिया है कि एनडीए के हाथ में बिहार का वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित है. एनडीए ने महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है. 2005 से ही  महिलाओं को सश्क्त किया गया है. युवा 2005 के पहले घर के बाहर नहीं निकलते थे किडनैपिंग के डर से, और आज बिहार में युवा काम करते हैं, औऱ उनकी आवाज को दबाया नहीं जाता है. बिहार की महिला और युवा अपने आप को सशक्त महसूस करते हैं.

बीजेपी के अंदर क्या है चर्चा?

बीजेपी के अंदरखाने चर्चा इस बात की है कि अब जबकि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी वह बन चुकी है तो सीएम भी उसका हो. ऐसे में कुछ नामों की भी चर्चा है. इसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का नाम चर्चा में है. सम्राट चौधरी- तारापुर और रेणु देवी – बेतिया से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचेंगी.

दो दिनों में सबकुछ तय होगाः दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी में जश्न का सिलसिला जारी है. जीत के बाद दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव में जीत का मंत्र दिया. एनडीए के नेतृत्व को लेकर तेजस्वी को चिंता करने की जरूरत नहीं. हमारा केंद्रीय नेतृत्व सब कुछ तय कर लेगा. दो दिनों में सब तय हो जाएगा. कल सभी जिलों में मतदाताओं को धन्यवाद देंगे. पहले एनडीए के सभी घटक दलों के विधायकों की अलग–अलग बैठक होगी, अपना नेता चुनेंगे. उसके बाद एनडीए की मीटिंग में नेता चुना जाएगा. केंद्रीय नेतृत्व सभी बातों का ऐलान करेगा.

नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगेः नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजत

मुख्यमंत्री आवास पर हलचल बढ़ गई है. मंत्री विजय चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. पूर्व मंत्री और फुलवारी शरीफ से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. उन्होंने सीधे तौर पर यह खारिज कर दिया कि नीतीश कुमार के बिना भी एनडीए सरकार बन सकती है. उन्होंने कहा कि कुछ नहीं नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला है. नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन एनडीए के पास सही नहीं नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे.

बिहार टॉप-10 राज्यों में होगा शामिल- संजय झा

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, “हमें बहुत बड़ा जनादेश मिला है, पूरा NDA, JDU इसे विनम्रता से स्वीकार करता है. पूरे NDA ने जो घोषणापत्र जारी किया था और जो वादे किए थे, उन्हें हम अगले 5 वर्षों में पूरा करेंगे. ये बिहार के लिए एक पल है, ये बिहार के गौरव को पुनर्स्थापित करने का पल है. नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में नींव रखी है और अगले 5 वर्षों में इसमें बड़ी छलांग लगेगी और बिहार शीर्ष 10 राज्यों में खड़ा होगा.”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post

रामगढ़ विधानसभा सीट से BSP की जीत की कहानी है रोचक, मायावती के कैंडिडेट का दुख कैसे कम हुआ?

बिहार की हार पर कांग्रेस में हाहाकार, रिजल्ट के 12 घंटे बाद ही खरगे के घर क्यों पहुंचे राहुल गांधी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend