बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश में NDA की जीत बताई जा रही है। वहीं महागठबंधन से राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने NDA पर धांधली कराने का आरोप जड़ दिया है।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी फेज की वोटिंग खत्म होते ही टीवी स्क्रीन पर एग्जिट पोल चमकने शुरू हो गए। सारे एग्जिट पोल के बाद लब्बोलुआब यही निकला कि एक बार फिर से बिहार में NDA अपनी सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि एग्जिट पोल का असली इम्तिहान 14 नवंबर को होगा, जिसमें ये तय हो जाएगा कि बाजी किसके हाथ लगी। लेकिन उससे पहले महागठबंधन के बयान से ऐसा लग रहा है कि उसने असल नतीजे आने के पहले ही सरेंडर कर दिया है।
क्या कहा RJD के बिहार अध्यक्ष ने?
RJD के बिहार अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बात करते हुए कहा कि ‘यह जेडीयू-बीजेपी की सरकार हर जगह चुनावों को प्रभावित करती है। और नीतीश कुमार इसमें माहिर हैं। लेकिन अगर पहले चरण में 65% वोट सरकार के पक्ष में थे, तो दूसरे चरण में धांधली क्यों हो रही है? आज मतदान के दिन धांधली क्यों हो रही है?’
NDA ने दूसरे फेज की वोटिंग में की धांधली- RJD
मंगनी लाल मंडल ने कहा कि ‘RJD कार्यकर्ताओं को तब भी रोका जा रहा है जब वे बूथ के अंदर नहीं हैं, वे बूथ के बाहर हैं। उन्हें बाहर से जानकारी इकट्ठा करने पर कोई रोक नहीं है। बूथ की सीमा, चाहे 200 गज हो या कुछ भी, वे उसके बाहर हैं, किसी के बरामदे में बैठे हैं। पुलिस आती है और उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। तो यह क्या है? इसका मतलब धमकी है। पहले चरण में, एनडीए पहले ही हार चुका था।
क्या RJD ने नतीजों से पहले ही हार मान ली?
सीधे शब्दों में कहें तो RJD के प्रदेश अध्यक्ष के बयान से तो यही लग रहा है कि उन्हें एग्जिट पोल देखते ही हार का डर सताने लगा है। अगर ऐसा नहीं होता तो मंगनी लाल मंडल पहले फेज की वोटिंग की तरह दूसरे फेज की बूंपर वोटिंग को भी राजद यानी महागठबंधन के पक्ष में बताते। लेकिन उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने पहले ही हार मान ली है।
राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में...





