ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025: एनडीए को प्रचंड बहुमत, तेजस्वी-पीके सब साफ!………….

UB India News by UB India News
November 13, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025: एनडीए को प्रचंड बहुमत, तेजस्वी-पीके सब साफ!………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो चुका है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों और 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। अब जनता और राजनीतिक दलों सभी को इंतजार 14 नवंबर का है जब निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, परिणाम से पहले कई संस्थानों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. लगभग सभी सर्वे में एनडीए (NDA) की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के मुताबिक, इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है. पोल ऑफ पोल्स के अनुसार एनडीए को 140 से 167 सीटों तक मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) 70 से 100 सीटों के बीच सिमटता दिख रहा है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0 से 5 सीटों का अनुमान है. इन नतीजों ने नीतीश कुमार की सत्ता वापसी के संकेत दिए हैं, वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है.रिकॉर्ड 67% वोटिंग के बाद आए ये एग्जिट पोल बताते हैं कि बिहार की जनता ने बदलाव नहीं, बल्कि स्थिरता को चुना है. अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर हैं, जब असली नतीजे आएंगे.

आइए जानते हैं दिग्गज नेताओं को लेकर एग्जिट पोल में क्या अनुमान लगाया गया है

  • विजय कुमार सिन्हा: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से कड़ी टक्कर में फंसे हुए हैं. मुकाबला कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीस से है.
  • विजेंद्र प्रसाद यादव: ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव 1990 से लगातार सुपौल सीट से चुनाव जीत रहे हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्टर्स पोल में उनके जीत के दावे किए गए हैं.
  • तेजप्रताप – न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार तेजप्रताप यादव चुनाव हार सकते हैं. हालांकि कुछ एग्जिट पोल में उनके जीत का भी अनुमान लगाया गया है.
  • सम्राट चौधरी: बिहार के डिप्टी CM और BJP नेता सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव जीत सकते हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्टर्स पोल में उनकी जीत की संभावना जताई गयी है.
  • अनंत सिंह – JVC Exit Poll 2025 के अनुसार  बाहुबली अनंत सिंह आगे दिख रहे हैं। उनके सामने आरजेडी की ओर से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं. वीणा देवी चुनाव हार सकती है.
  • तेजस्वी यादव – तमाम एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनाव जीतता हुआ दिखाया गया है. कई एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के बड़े अंतर से जीत का दावा किया गया है.
  • मैथिली ठाकुर – JVC Exit Poll 2025 के अनुसार अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर चुनाव जीतते हुए नजर आ रहे हैं.मैथिली के खिलाफ महागठबंधन ने विनोद मिश्र और जन सुराज ने विप्लव झा को मैदान में उतारा है.
  • मनीष कश्यप – एआई पॉलिटिक्स की तरफ से जारी एग्जिट पोल के अनुसार मनीष काश्यप चुनाव हार रहे हैं. इस सर्वे में चंपारण में एनडीए के शानदार प्रदर्शन की संभावना जताई गई है.
बिहार चुनाव 2025 पर प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल
सर्वे एजेंसी NDA सीट अनुमान MGB सीट अनुमान JSP सीट अनुमान Others सीट अनुमान
Matrize 147 – 167 70 – 90 0 – 2 2 – 8
Peoples Pulse 133 – 159 75 – 101 0 – 5 2 – 8
Dainik Bhaskar 145 – 160 73 – 91 0 – 3 5 – 7
Peoples Insight 133 – 148 87 – 102 0 – 2 3 – 6
JVC 135 – 150 88 – 103 0 – 1 3 – 6
P-Marq 142 – 162 80 – 98 1 – 4 0 – 3
Chanakya Strategies 130 – 138 100 – 108 0 – 0 3 – 5
DV Research 137 – 152 83 – 98 2 – 4 1 – 8
TIF Research 145 – 163 76 – 95 0 – 0 3 – 6
Poll of Polls (औसत) 147 90 1 5
बिहार चुनाव के आधिकारिक नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे. 14 नवंबर को काउंटिंग से पहले Exit Polls में की गई ‘सत्ता की भविष्यवाणी’ दोनों ही गठबंधनों की धड़कनें बढ़ा रही है.

रुझान क्या कह रहे हैं…

NDA 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं। इस बार 20 से 35 सीटों का फायदा हो सकता है।

  • JDU: 2020 में JDU ने 43 सीटें जीतीं थीं। इस बार 59 से 68 हो सकती हैं। पार्टी को 16 से 25 सीटों का फायदा हो सकता है।
  • BJP: 2020 में 74 सीटें जीती थीं। इस बार 72 से 82 हो सकती हैं। पार्टी 8 सीटों पर कड़ी टक्कर में है।
  • LJP(R)- HAM-RLM​​​​​​​: चिराग पासवान की LJP-R 28 सीटों पर लड़ी है, लेकिन सिर्फ 4 से 5 सीटों पर आगे नजर आ रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी और 4-5 सीटों पर आगे दिख रही है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM का खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।

महागठबंधन 2020 में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। इस बार 19 से 37 सीटों का नुकसान हो सकता है। सीटें घटकर 73 से 91 तक रह सकती हैं।

  • RJD: सबसे ज्यादा नुकसान में दिख रही है। 2020 में 75 सीटें जीतीं थी। इस बार 12 से 24 सीटों का नुकसान हो सकता है।
  • कांग्रेस: 59 सीटों पर चुनाव लड़ी है। सिर्फ 12 से 15 सीटों पर आगे नजर आ रही है। 2020 में 19 सीटें जीती थीं।
  • VIP: मुकेश सहनी की VIP 13 सीटों पर चुनाव लड़ी। पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही है।
  • CPI(ML)-CPI-CPM: लेफ्ट पार्टियों में CPI-ML नुकसान में नजर आ रही है। पिछली बार 12 सीटें जीती थीं, इस बार 6 से 9 सीटों पर आगे है। CPI 2 सीटों पर आगे है, जबकि CPM एक सीट पर आगे नजर आ रही है। महागठबंधन में शामिल IIP भी एक सीट पर आगे दिख रही है।

9 सीटों पर महागठबंधन की आपस में लड़ाई

  • बेगूसराय जिले की बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर शिवप्रकाश और CPI के अवधेश कुमार राय दोनों चुनाव लड़ रहे हैं।
  • नालंदा जिले की बिहार शरीफ सीट पर कांग्रेस के उमैर खां और CPI से शिवकुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
  • वैशाली जिले की राजापाकर सीट पर कांग्रेस की प्रतिमा और CPI के मोहित पासवान आमने-सामने हैं। वैशाली सीट पर कांग्रेस से संजीव कुमार और RJD से अजय कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।
  • जमुई जिले की सिकंदरा सीट पर RJD से उदय नारायण चौधरी और कांग्रेस के विनोद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • भागलपुर जिले की कहलगांव सीट पर RJD से रजनीश भारती और कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। सुल्तानगंज सीट पर कांग्रेस से ललन कुमार यादव और RJD से चंदन कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
  • रोहतास जिले की करगहर सीट पर कांग्रेस से संतोष मिश्रा और CPI-ML से महेंद्र साहू चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कैमूर की चैनपुर सीट पर RJD से ब्रजकिशोर बिंद और VIP से बलगोविंद बिंद चुनाव लड़ रहे हैं।
  • दरभंगा की कुशेश्वर स्थान सीट से गणेश भारती सदा ने VIP के अलावा, निर्दलीय पर्चा भरा था। फॉर्म पर VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिग्नेचर न होने से पार्टी वाला पर्चा कैंसिल हो गया। अब वे निर्दलीय लड़ रहे हैं। उन्हें महागठबंधन का समर्थन है।
  • मढ़ौरा सीट से LJP(R) की प्रत्याशी सीमा का नामांकन रद्द हो गया है। इसलिए NDA के 242 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 122 है. राज्य में इस समय NDA की सरकार है. दूसरी ओर विपक्ष में RJD, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP का महागठबंधन है. दोनों गठबंधनों ने चुनाव प्रचार में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. अब देखना है कि एग्जिट पोल में सर्वे एजेंसियां क्या कहती है?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post

महागठबंधन का रिजल्ट से पहले ही 'सरेंडर', बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स में NDA को बहुमत से बौखलाई RJD

नीतीश कुमार की हालत बेहद नाजुक, चिंता करने की जरुरत’

तेजस्वी यादव ने कहा- "इस बार बदलाव होने जा रहा है, हमें बेहतर फीडबैक मिला है"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend