ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए

UB India News by UB India News
November 12, 2025
in पटना, बिहार, मीडिया, संपादकीय
0

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों ने NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया है, जिसे NDA ने जनता के भरोसे की जीत बताया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इन पूर्वानुमानों को हकीकत से दूर बताते हुए अंतिम परिणाम का इंतजार करने की बात कही है।
पटना: बिहार में मंगलवार को जारी चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाए जाने पर जहां गठबंधन के नेताओं ने इसे जनता के भरोसे की जीत बताया, वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इन पूर्वानुमानों को हकीकत से कोसों दूर बताया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने की संभावना जताई गई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन के प्रदर्शन को कमजोर और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया गया है।
राज्य के मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष सुमन ने कहा, ‘NDA भारी बहुमत से सरकार बना रही है। हमें जितनी सीटें मिलेंगी, वह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा होंगी।’ विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार बिहार में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
मेट्राइज एग्जिट पोल ने NDA को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
दैनिक भास्कर के सर्वे में NDA को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
वहीं, पीपल्स इनसाइट के मुताबिक NDA को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।
पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में NDA को 133 से 159, इंडिया गठबंधन को 75 से 101 और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
जेवीसी ने NDA को 135 से 150 और महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
जबकि पोलस्ट्रैट ने NDA को 133 से 148 और महागठबंधन को 87 से 102 सीटों के बीच बताया है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज के अनुसार NDA को 130 से 138, महागठबंधन को 100 से 108 और जन सुराज को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है।
पी-मार्क ने NDA को 142 से 162, महागठबंधन को 80 से 98 और जन सुराज को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
कुल मिलाकर अधिकांश एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत और विपक्षी गठबंधन को अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की गई है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीट की आवश्यकता होती है।
महागठबंधन को एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा,‘उच्च मतदान प्रतिशत हमेशा सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनादेश का संकेत होता है। हमें अंतिम परिणाम का इंतजार करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ‘महागठबंधन’ आराम से सरकार बनाएगा। ये एग्जिट पोल वास्तविकता से कोसों दूर हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ये सर्वेक्षण सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में जनसंपर्क अभ्यास हैं।
पप्पू यादव ने भी एग्जिट पोल को खारिज किया
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी कहा, ‘वे एग्जिट पोल दिखा रहे हैं, मैं आपको वास्तविक परिणाम बता रहा हूं-महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बना रहा है। सीमांचल क्षेत्र में भारी मतदान से यह स्पष्ट है कि ‘इंडिया’ गठबंधन निर्णायक बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रहा है।’ बिहार में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और लगभग एक महीने तक चले चुनावी मुकाबले का समापन हुआ।
वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
बिहार चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025: एनडीए को प्रचंड बहुमत, तेजस्वी-पीके सब साफ!………….

बिहार चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025: एनडीए को प्रचंड बहुमत, तेजस्वी-पीके सब साफ!.............

महागठबंधन का रिजल्ट से पहले ही 'सरेंडर', बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स में NDA को बहुमत से बौखलाई RJD

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend