मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राज्य के मतदाताओं ने इस बार आज़ाद भारत के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 66.9 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो 1951 के बाद अब तक की सबसे ज्यादा मतदान दर है. ज्ञानेश कुमार ने खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की ‘माताओं, बेटियों और बहनों’ ने लोकतंत्र में अभूतपूर्व भरोसा दिखाया. इस बार महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 71% तक पहुंचा, जो देश के किसी भी राज्य में अब तक का सर्वाधिक है. उन्होंने कहा, ‘ये चुनाव पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे हैं. बिहार ने पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम की है. चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा.
राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में...





