ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? लोगों ने चर्चा में बताया | Bihar Assembly Election 2025

UB India News by UB India News
November 8, 2025
in जहानाबाद, मीडिया, विशेष रिपोर्ट
0

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जहानाबाद की हवा इन दिनों सिर्फ फसल की नहीं, सियासत की भी खुशबू से भरी है। खेतों में धान झूम रहे हैं, तो गलियों में चुनावी चर्चाओं की लहर दौड़ रही है। चौपालों पर बहसें गरम हैं, नुक्कड़ों पर नारे गूंज रहे हैं और हर जुबां पर वही सवाल, “कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान?” चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जहानाबाद पहुंचा, तो लगा जैसे पूरा इलाका लोकतंत्र के रंग में रंग चुका है। कहीं उम्मीदों की फुसफुसाहट, कहीं नारों की गूंज, और हर तरफ जनता की वो आवाज़ जो तय करेगी बिहार के आने वाले कल की दिशा। स्थानीय निवासी मुरारी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है। सड़कों और स्कूलों पर काफी काम हुआ है। पहले पटना से जहानाबाद आना बहुत मुश्किल था, लेकिन अब सफर आसान हो गया है। इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।” वहीं, विश्वदेव केवट का कहना है, “यहां नाले की सफाई बड़ी समस्या है। राजद के विधायक यहां कोई काम नहीं करते। लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं, इसलिए वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।” मोहम्मद आफताब ने कहा, “प्रशांत किशोर जो मुद्दे उठा रहे हैं, वे अहम हैं। वे रोजगार और नौकरी की बात कर रहे हैं, इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं। अभी तक किसी नेता ने उनके सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।” सुरेश चौधरी ने कहा, “जहानाबाद में इस बार एनडीए की लहर है। नीतीश कुमार लोगों की पसंद हैं और यहां शांति का माहौल है।” वहीं, अशोक कुमार सिन्हा ने कहा, “नीतीश कुमार के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। मैं जेपी आंदोलन में भी शामिल था, लेकिन इतना विकास तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ था।” रामकुमार ने कहा, “यहां सबसे बड़ा मुद्दा विकास है। जो भी विकास करेगा, वोट उसी को मिलेगा। यहां पुल बनाने की जरूरत है। हम एनडीए के साथ हैं और इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

Next Post

लालू के साले के विवादित बोल, सुभाष यादव ने राहुल गांधी को कहे अपशब्द...

नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस, कोई कंफ्यूजन नहीं है... धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend