ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या ‘गंगासागर सेतु’ बनेगा ममता के लिए चुनावी सेतु ?

UB India News by UB India News
January 6, 2026
in खास खबर, विशेष रिपोर्ट
0
क्या ‘गंगासागर सेतु’ बनेगा ममता के लिए चुनावी सेतु ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले ‘गंगासागर सेतु’ का शिलान्यास किया। यह पुल मुरीगंगा नदी पर बनाया जाएगा और इससे लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। करीब  4.75 किलोमीटर लंबे इस पुल की लागत 1670 करोड़ रुपये है और इसे 2-3 साल में पूरा करने का दावा किया गया है। सागर द्वीप दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है, जहां हर साल माघ महीने में गंगासागर मेले के दौरान लाखों लोग गंगा स्नान करने आते हैं। खासकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर देशभर से श्रद्धालु कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

क्यों अहम है गंगासागर सेतु?

बता दें कि अब तक सागर द्वीप तक पहुंचने के लिए लोगों को नाव या फेरी का सहारा लेना पड़ता है, जो मौसम खराब होने या भीड़ के कारण अक्सर बाधित हो जाती है। फेरी सेवा में औसतन 45 मिनट से 1.5 घंटे लगते हैं और बरसात या तूफान में यह कई घंटों तक रुक जाती है। इस वजह से इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी।गंगासागर सेतु की खासियतें इसे एक महत्वपूर्ण परियोजना बनाती हैं। यह पुल लगभग 4.75 किलोमीटर लंबा और चार लेन का होगा। यह काकद्वीप को सीधे सागर द्वीप से जोड़ेगा, जिससे हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित द्वीप को हर मौसम में सड़क संपर्क मिलेगा। पुल बनने से यात्रा का समय घटकर सिर्फ 10-15 मिनट रह जाएगा, यानी औसतन 30 मिनट से एक घंटे की बचत होगी। इससे न सिर्फ गंगासागर मेले में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सागर द्वीप पर शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियां भी ज्यादा आसान और तेज हो जाएंगी।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

एक करोड़ हिंदुओं को सहूलियत

शिलान्यास के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि इस पुल से एक करोड़ से ज्यादा हिंदुओं को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि यह ब्रिज अगले दो-तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ममता ने कहा, “वैसे तो इस योजना में केंद्र सरकार को मदद करनी चाहिए थी, लेकिन वो केंद्र सरकार से भीख नहीं मांगेंगी। बंगाल की सरकार खुद ही पूरा पैसा देकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और लोगों को आपस में लड़ाती है, लेकिन बंगाल में ये सब नहीं चलेगा।

हिंदू वोट साधने की कोशिश

ममता बनर्जी इस पुल के जरिए बंगाल की सियासत को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ यह परियोजना हिंदू श्रद्धालुओं की बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुंचाएगी, जो राज्य में चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर वह खुद को बंगाल के हितों की रक्षक के रूप में पेश कर रही हैं, जो बीजेपी के खिलाफ उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। इससे वह राज्य सरकार की स्वतंत्रता और विकास पर जोर देकर विपक्षी दलों को जवाब दे रही हैं, खासकर तब जब केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय मदद को लेकर विवाद चल रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
अरावली केस: क्यों पलटना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला……………..

देश विरोधी मामलों पर अदालत की दो टूक, किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी...................

मादुरो को हथकड़ी, हर्नांडेज को माफी…………

मादुरो को हथकड़ी, हर्नांडेज को माफी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend