ADVERTISEMENT
UB India News
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाति आधारित जनगणना का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद क्यों उठ रहे है सवाल …………..

UB India News by UB India News
January 24, 2026
in खास खबर, विशेष रिपोर्ट
0
बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज. ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति आधारित जनगणना का मुद्दा छेड़ दिया है। सरकार के जनगणना गजट नोटिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि इसमें जाति का कॉलम कहां है? आप किसकी गणना करने जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारा हमला बोला। साथ ही, कहा कि हमें खुद ही आरक्षण की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं डाला है, जो कि एक स्पष्ट संकेत है कि भाजपा जाति जनगणना नहीं करना चाहती है। इस पूरे मामले को उन्होंने पीडीए समाज के साथ साजिश की बात कही।

अखिलेश ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है, गिनेंगे क्या? जातिगत जनगणना भी भाजपा का जुमला है। भाजपा का सीधा फार्मूला है, न गिनती होगी, न आनुपातिक आरक्षण-अधिकार देने का जनसांख्यिकीय आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न करना पीडीए समाज के खिलाफ भाजपाई साजिश है।

RELATED POSTS

मीनाक्षी नटराजन एपिसोड की इनसाइड स्टोरी………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

अपमानित महसूस कर रहा समाज
अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि आज भाजपा पर भरोसा करनेवाले अपने को ठगा हुआ ही नहीं, बल्कि घोर अपमानित भी महसूस कर रहे हैं। भाजपा में जो कार्यकर्ता और नेता अब तक जातिगत जनगणना करवाने का दावा कर रहे थे। वे अब अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। वे अब गले से भाजपाई पट्टा और घरों, दुकानों, वाहनों से भाजपा का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं।

पीडीए की लड़ाई की बात
अखिलेश यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पीडीए को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। अब जब विरोध होगा तो ‘छलजीवी भाजपा’ फिर कहेगी ये टाइपिंग मिस्टेक हो गई। भाजपा अब इतनी बुरी तरह एक्सपोज हो गयी है। उन्होंने कहा कि सबको मालूम है कि अपने गलत मंसूबों के भंडाफोड़ होने के बाद आगे क्या करेगी? दरअसल ये भाजपाई चालाकी नहीं, भाजपाई बेशर्मी है। उन्होंने कहा कि अब शब्दकोशों में ‘वचन-विमुखी’ भाजपा का मतलब ‘धोखा’ लिख देना चाहिए।

क्या है जाति जनगणना?
दरअसल, जाति आधारित जनगणना की मांग विपक्ष की ओर से लगातार की जा रही है। इस क्रम में सरकार से जनगणना में जातीय आधार पर लोगों की गिनती किए जाने की मांग की गई है। वर्ष 2020 में जनगणना 2021 के लिए आदेश जारी किया गया था। कोरोना काल में जनगणना कार्य को पूर्ण नहीं कराया जा सका। अब सरकार जनगणना-2027 का नोटिफिकेशन जारी की है। सरकार के स्तर पर पहले जातीय जनगणना की बात कही गई थी। हालांकि, सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में इसका जिक्र विस्तार से नहीं है।

जनगणना के नोटिफिकेशन में 12वें नंबर पर एक सवाल- क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है? का जवाब गणना अधिकारियों को हासिल करना है। इस पर अब अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जनगणना नोटिफिकेशन की कॉपी शेयर कर सवाल खड़ा किया है।

जनणना में इन सवालों के लिए जाएंगे जवाब:
भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
जनगणना मकान नंबर
जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के उपयोग
जनगणना मकान की हालत
परिवार क्रमांक
परिवार में सामान्य तौर पर रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है
मकान के स्वामित्व की स्थिति
परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल का मुख्य सोत
पेयजल श्रोत की उपलब्धता
प्रकाश का मुख्य सोत
शौचालय की सुलभता
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी
स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर और एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो, ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट सुविधा
लैपटॉप-कंप्यूटर
टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन
साइकिल, कंप्यूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड
कार, जीप, वैन
परिवार की ओर से उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मीनाक्षी नटराजन एपिसोड की इनसाइड स्टोरी………

मीनाक्षी नटराजन एपिसोड की इनसाइड स्टोरी………

by UB India News
June 12, 2026
0

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना केवल एक तकनीकी कार्रवाई नहीं, बल्कि दो...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23330 के पार पहुंचा

by UB India News
June 12, 2026
0

आज के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया।...

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर क्यों ठप हुआ आम का बिजनेस?

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर क्यों ठप हुआ आम का बिजनेस?

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत-नेपाल सीमा पर सालों से चले आ रहे पारंपरिक व्यापार के बीच अब नए नियमों और प्रतिबंधों का असर साफ...

PoK में कत्लेआम के बाद भी पाकिस्तान बेरहम!

PoK में कत्लेआम के बाद भी पाकिस्तान बेरहम!

by UB India News
June 12, 2026
0

पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में दहशत फैला दी है, अपने हक की आवाज उठाने वाले...

Next Post
क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!

नए ऑल-टाइम हाई लेवल पर सोना..............

बजट उम्मीद- आम बजट में मध्यम वर्ग और टैक्स पेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद ,डबल पेनल्टी खत्म करने जैसे प्रस्तावों पर नजर

बजट उम्मीद- आम बजट में मध्यम वर्ग और टैक्स पेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद ,डबल पेनल्टी खत्म करने जैसे प्रस्तावों पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend