ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थम गया पहले चरण का प्रचार, तेजस्वी-सम्राट चौधरी से खेसारी लाल तक दिग्गजों की किस्मत दांव पर

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी ने इसे दिलचस्प बना दिया है। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। सबकी निगाहें राघोपुर और महुआ जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों पर टिकी हैं।
पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा
तेजस्वी, सम्राट समेत दिग्गजों की किस्मत दांव पर
121 विधानसभा सीटों पर मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पहले चरण में राज्य के कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील किया।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला दो मुख्य गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है लेकिन प्रशांत किशोर की जन सुराज ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। एनडीए में जहां भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा, भाकपा-माले और माकपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र
पहले चरण के लिए लिए अगर प्रमुख विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो तारापुर में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच के मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। वहीं इस चरण पूरे बिहार नजर राजद के पारंपरिक गढ़ राघोपुर पर रहने वाली है। यहां से महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से होने वाला है।
इसके अलावा महुआ विधानसभा सीट पर भी सबकी निगाहें रहने वाली है। यहां मुख्य मुकाबला लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव और मुकेश कुमार रौशन के बीच माना जा रहा है। महुआ में तेजस्वी की रैली ने इस सीट पर परिवार की लड़ाई और तेज कर दी है। साथ ही अलीनगर और छपरा सीट पर सबकी नजरें रहने वाली है। अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर तो छपरा से खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में हैं।
पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार
बिहार चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होने वाला है। जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव से लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नाम भी शामिल है। साथ ही भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला भी पहले चरण में ही होने वाला है। चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें तो पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट
आलमनगर
बिहारीगंज
सिंहेश्वर (एससी)
मधेपुरा
सोनबर्षा (एससी)
सहरसा
सिमरी बख्तियारपुर
महिषी
कुशेश्वर अस्थान (एससी)
गौरा बौराम
बेनीपुर
अलीनगर
दरभंगा ग्रामीण
दरभंगा
हायाघाट
बहादुरपुर
केवटी
जाले
गायघाट
औराई
मीनापुर
बोचहां (एससी)
सकरा (एससी)
कुरहनी
मुजफ्फरपुर
कांति
बरुराज
पारू
साहेबगंज
बैकुंठपुर
बरौली
गोपालगंज
कुचायकोट
भोरे (एससी)
हथुआ
सीवान
जीरादेई
दरौली (एससी)
रघुनाथपुर
दरौंदा
बड़हरिया
गोरियाकोठी
महराजगंज
एकमा
मांझी
बनियापुर
तरैया
मढ़ौरा
छपरा
गरखा (एससी)
अमनौर
परसा
सोनपुर
हाजीपुर
लालगंज
वैशाली
महुआ
राजा पाकर (एससी)
राघोपुर
महनार
पातेपुर (एससी)
कल्याणपुर (एससी)
वारिसनगर
समस्तीपुर
उजियारपुर
मोरवा
सरायरंजन
मोहिउद्दीननगर
विभूतिपुर
रोसेरा (एससी)
हसनपुर
चेरिया-बरियारपुर
बछवाड़ा
तेघड़ा
मटिहानी
साहेबपुर कमाल
बेगूसराय
बखरी (एससी)
अलौली (एससी)
खगड़िया
बेलदौर
परबत्ता
तारापुर
मुंगेर
जमालपुर
सूर्यगढ़ा
लखीसराय
शेखपुरा
बरबीघा
अस्थावां
बिहारशरीफ
राजगीर (एससी)
इस्लामपुर
हिल्सा
नालंदा
हरनौत
मोकामा
बाढ़
बख्तियारपुर
दीघा
बांकीपुर
कुम्हरार
पटना साहिब
फतुहा
दानापुर
मनेर
फुलवारी (एससी)
मसौढ़ी (एससी)
पालीगंज
बिक्रम
सन्देश
बरहरा
आरा
अगिआंव (एससी)
तरारी
जगदीशपुर
शाहपुर
ब्रह्मपुर
बक्सर
डुमरांव
राजपुर (एससी)

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
कल बिहार एक और हाई-वोल्टेज चुनावी मुकाबले के लिए तैयार , क्या यहीं से निकलेगा सत्ता का रास्ता ! ………………………

कल बिहार एक और हाई-वोल्टेज चुनावी मुकाबले के लिए तैयार , क्या यहीं से निकलेगा सत्ता का रास्ता ! ...........................

मुंगेर में बड़ा उलटफेर, वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह BJP में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend