ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वेस्‍टर्न के बाद अब भारतीय सेना पश्चिमी सीमा पर कर रही है इंटिग्रेटेड सैन्‍य अभ्‍यास …………………….

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in खास खबर, संपादकीय, सेना
0
वेस्‍टर्न के बाद अब भारतीय सेना पश्चिमी सीमा पर कर रही है इंटिग्रेटेड सैन्‍य अभ्‍यास …………………….

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
भारत की एक कदम से पाकिस्‍तान में खलबली मची हुई है. अब चीन में कोहराम मचाने की तैयारी है. वेस्‍टर्न के बाद अब भारतीय सेना के तीनों अंग (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) ईस्‍टर्न बॉर्डर पर ट्राई-सर्विसेज ड्रिल करने वाले हैं. पश्चिमी सीमा पाकिस्‍तान तो पूर्वी सीमा चीन से लगती है. ‘त्रिशूल’ सैन्‍याभ्‍यास से पाकिस्‍तान पहले ही दहला हुआ है. अब चीन को भारत की ताकत का एहसास कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है. पश्चिमी मोर्चे पर ‘त्रिशूल’ संयुक्‍त सैन्य अभ्यास के बाद अब भारतीय सशस्त्र बल अपनी तैयारियों का केंद्र पूर्वी सीमाओं की ओर मोड़ रहे हैं. अब 11 से 15 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश में ‘पूर्वी प्रचंड प्रहार’ (Poorvi Prachand Prahar) नाम से युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा. शीर्ष रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास चीन सीमा के साथ संवेदनशील इलाकों में भारत की संयुक्त युद्ध क्षमता, तालमेल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध तत्परता की वास्तविक परीक्षा होगी.
इस अभ्यास में थलसेना, नौसेना और वायुसेना संयुक्त रूप से भाग लेंगी, जो भारत द्वारा धीरे-धीरे लागू किए जा रहे ‘थिएटर कमांड’ की अवधारणा को और मजबूत करेगा. इस दौरान तोपखाना, मशीनीकृत इकाइयां, ड्रोन और सटीक हवाई हमलों का संयोजन देखा जाएगा, जिससे वास्तविक युद्ध के हालात में तीनों सेनाओं के समन्वित संचालन की क्षमता प्रदर्शित की जाएगी. नौसेना भी इस स्थल-प्रधान अभ्यास में हवाई निगरानी और रसद सहयोग के माध्यम से भाग लेगी. पूर्वी बॉर्डर पर जब राफेल फाइटर जेट आसमान में कुलांचे मारते हुए हुंकार भरेगा तो दुश्‍मनों का सीना दहल उठेगा. रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेन्द्र रावत ने 1 नवंबर को बताया कि इस अभ्यास की मुख्य विशेषता विशेष बलों, मानव रहित प्रणालियों, सटीक हथियारों और नेटवर्क आधारित कमांड केंद्रों का उच्च हिमालयी परिस्थितियों में समन्वित उपयोग होगा.
पूर्वी क्षेत्र में ‘पूर्वी प्रचंड प्रहार’ शुरू होने से पहले भारतीय सेनाएं पश्चिमी सीमाओं पर ‘त्रिशूल’ अभ्यास में व्यस्त हैं. राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर हो रहे इस युद्धाभ्यास में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के अग्रिम मोर्चे की इकाइयां सम्मिलित हैं. इसका उद्देश्य तेज प्रतिक्रिया क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली और एकीकृत युद्धक्षेत्र संचार प्रणाली को परखना है. 30 अक्टूबर से चल रहे इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमान थलसेना की स्ट्राइक फॉर्मेशनों के साथ आक्रामक एवं रक्षात्मक अभियान चला रहे हैं. रिमोट ऑपरेटेड फाइटर जेट और सैटेलाइट आधारित निगरानी प्रणाली वास्तविक समय की स्थिति रिपोर्ट प्रदान कर रही हैं, जिससे निर्णायक कार्रवाई में तेजी लाई जा सके.
नौसेना ने भी अरब सागर से समुद्री टोही और रसद सहायता के जरिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन. प्रमोद ने बताया, ‘हमारा उद्देश्य सभी समुद्री और अंतर-सेवा बलों के बीच अधिकतम तालमेल बढ़ाना है. यह एक जटिल, बहु-आयामी और साइबर व अंतरिक्ष डोमेन को शामिल करने वाला सबसे बड़े पैमाने का संयुक्त अभियान है.’ पश्चिमी क्षेत्र में किए जा रहे अभ्यास आधुनिक युद्ध सिद्धांतों पर आधारित हैं, जिनमें तेज़ी से तैनाती, सटीक निशाना साधने और कोऑर्डिनेटेड एयर डिफेंस सिस्‍टम का उपयोग शामिल है. इनसे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत की सेनाएं एक साथ कई मोर्चों पर किसी भी परिस्थिति में तत्पर रहें.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है................

भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend