ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम…

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ लगाने का असर दिखाई पड़ रहा है। भारत की ओर से अमेरिका को होने वाला निर्यात घट गया है। नई चुनौती के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष निर्यात संगठनों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। यह मीटिंग ऐसे समय में हुई जब इंजीनियरिंग गुड्स, टेक्सटाइल, लेदर और समुद्री उत्पाद जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर 50 फीसदी तक के टैरिफ बोझ से जूझ रहे हैं। कुछ सेक्टर को छोड़कर 50 प्रतिशत के भारी टैरिफ के कारण श्रम-प्रधान क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्यातकों का कहना है कि सबसे अधिक असर श्रम-प्रधान उद्योगों पर पड़ा है — ये वे सेक्टर हैं जिनका राजनीतिक महत्व भी तमिलनाडु, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में अधिक है। वहीं सरकार ने निर्यातकों से विविधता लाने और अमेरिकी बाजार से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ महीनों में यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड और चिली के साथ होने वाले मुक्त व्यापार समझौते भारतीय वस्तुओं के लिए नए द्वार खोल सकते हैं।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत जारी है। सोमवार को हुई इस मीटिंग में सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन और कपड़ा, वाणिज्य तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) मंत्रालयों के सचिव बैठक में उपस्थित थे। इनके साथ ही टेक्सटाइल, परिधान, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग, लेदर और जेम्स-एंड-ज्वेलरी उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का असर भारतीय उद्योग पर कम पड़े इसको लेकर सरकार की ओर से लगातार प्रयास जारी है। जीएसटी की दरों में सरकार की ओर से बदलाव किया गया। भारत एक्सपोर्ट को लेकर अलग-अलग देशों के साथ करार कर रहा है। यह रणनीति रंग भी ला रही है। कपड़े, समुद्री उत्पादों का निर्यात अमेरिका में घटा लेकिन फ्रांस, जापान, वियतनाम इन देशों में बढ़ा। डाइवर्सिफिकेशन की स्ट्रेटजी धीरे-धीरे कारगर साबित हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

Next Post
कौन हैं वो 9 सबसे ताकतवर देश, जिनके पास हैं परमाणु हथियार ?

कौन हैं वो 9 सबसे ताकतवर देश, जिनके पास हैं परमाणु हथियार ?

बिहार में एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम होंगे’, आ गया चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा

बिहार में एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम होंगे', आ गया चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend