ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद की पिछलग्गू का ठप्पा हटाने में कांग्रेस कामयाब!

UB India News by UB India News
November 2, 2025
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
राजद की पिछलग्गू का ठप्पा हटाने में कांग्रेस कामयाब!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज है। हालांकि इस प्रचार अभियान की तेजी को मौसम के बदलाव ने कुछ ब्रेक लगाया है। इस चुनाव में गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के नेता अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस इस चुनाव में कई फैसले ऐसे ले रही है, जिससे कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पुरानी छवि को बदलने में जुटी है। ‎‎

राजद की पिछलग्गू का ठप्पा कांग्रेस ने ऐसे हटाया
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने चुनाव की आहट के पहले ही कृष्णा अल्लावरु को बिहार प्रभारी बनाकर यह स्पष्ट संकेत दे दिए थे कि पार्टी इस चुनाव में कुछ अलग करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने जिस तरीके से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा को लेकर अपनी सहयोगी पार्टी राजद को अंतिम दौर तक इंतजार करवाया, उससे लोगों में यह स्पष्ट संदेश गया कि कांग्रेस अब राजद की पिछलग्गू बने रहने के ठप्पे से बाहर निकलने जा रही है। साथ ही लालू प्रसाद यादव के लिए भी एक छिपा हुआ इशारा भी दिया गया कि अब कांग्रेस पहले की तरह उनकी हर बात नहीं मानने वाली।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

किसी बाहुबली को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट
कांग्रेस के एक नेता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दावा किया है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में किसी भी आतंक का पर्याय या बाहुबली को टिकट नहीं दिया है। यही नहीं, वर्तमान में कई नेता अपने पुत्रों और पुत्रियों के टिकट को लेकर जुगाड़ में थे, लेकिन किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया। हालांकि, गठबंधन में शामिल दलों से तनातनी भी देखने को मिली थी, लेकिन पार्टी ने इसे भी निपटा लिया।
खास ऑफर्स

कांग्रेस के सभी नेताओं का बिहार में कैंप
सबसे गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता भी लगातार इस चुनाव में बिहार पहुंच रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी प्रचार में उतर गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस इस चुनाव के जरिये आगे की तैयारी कर रही है।

अपने पुराने वोट बैंक को फिर से हासिल करने की कोशिश में कांग्रेस
बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस चुनाव में अपने पुराने वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस जहां सीमांचल में मुसलमान वोट बैंक को जोड़ने में लगी है, वहीं मिथिलांचल के अपने पुराने गढ़ को भी दुरुस्त करने की कोशिश की है। चुनाव के पहले भी राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के जरिए 16 दिनों तक विभिन्न जिलों का दौरा किया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए जोश भरने का काम किया था। बता दें कि बिहार में इस चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर दोस्ताना संघर्ष भी दिख रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, ‘जनता पीएम मोदी के…

नीतीश कुमार ही चेहरा हैं, बिहार में हमारा चेहरा कोई और नहीं...

बिहार चुनाव में तेज के ‘प्रताप’ से बिगड़ेगा तेजस्वी यादव का गेम?

अनंत सिंह के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे तेजस्वी,अपने बड़े भाई तेजप्रताप के खिलाफ भी महुआ में करेंगे प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend