राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद मती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई. यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. अचानक एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री के बेहद करीब पहुंच गया.
घटना के दौरान वह व्यक्ति अपने हाथ में पीला कागज लिए हुए था और सीधे मुख्यमंत्री की ओर बढ़ रहा था. यह अप्रत्याशित घटनाक्रम देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थोड़ी देर के लिए अचंभित रह गए. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ा और मुख्यमंत्री से दूर किया.