ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अशोक-सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर के नए खुलासे से मची बिहार में खलबली

UB India News by UB India News
September 30, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
अशोक-सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर के नए खुलासे से मची बिहार में खलबली

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर ने हलचल पैदा कर दी है. भ्रष्टाचार पर प्रशांत किशोर ने एक के बाद एक कई खुलासे कर बिहार में खलबली मचा दी है. उनके निशाने पर केवल अशोक चौधरी ही नहीं, बल्कि सम्राट चौधरी और कुणाल किशोर फैमिली भी है. प्रशांत किशोर ने आज यानी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फंडिंग पर उठे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने अपनी आय का स्रोत बताया. उनके पास पैसा कहां से आता है और कहां खर्च करेंगे, सब बताया. इसके साथ ही उन्होंंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर सनसनीखेज आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी 6 हत्या के आरोपी हैं और उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की. वहीं, मंत्री अशोक चौधरी को लेकर भी कई खुलासे किए. चलिए जानते हैं प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें.
अशोक चौधरी पर हमले तेज

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर अपना हमला तेज करते हुए वैभव विकास ट्रस्ट की फंडिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब से अशोक चौधरी की बेटी की सगाई हुई है, तब से ट्रस्ट के पास करीब ₹100 करोड़ की राशि कहां से आई और इतनी जमीन की खरीददारी कैसे हुई. पीके ने ट्रस्ट के लोगों, जिनमें किशोर कुणाल, अनिता कुणाल, और जिया लाल आर्य शामिल हैं, सभी से इस ₹100 करोड़ की खरीददारी का स्रोत बताने को कहा.

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर खुलासा
  • सम्राट चौधरी छह हत्या के आरोपी हैं. उन्हें पद से हटाया जाए. हमारी पार्टी कल प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे कि ऐसे व्यक्ति को पद से हटाइए. ऐसा व्यक्ति जंगल राज की बात कहता है. भ्रष्टाचार की बात करता है. अगर ये इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो हमलोग कोर्ट जायेंगे. शिल्पी गौतम मर्डर और रेप की बात आई थी. उनकी बलात्कार और हत्या हुई थी. क्या सम्राट चौधरी उस केस में अभियुक्त के तौर पर संदिग्ध थे या नहीं थे? ये मामला तब उठा था. सम्राट चौधरी इस बारे में बताएं. आपकी इस मामले में सीबीआई जांच हुई थी कि नहीं. आपका सैंपल लिया गया था कि नहीं. उस केस में उनकी भूमिका थी की नहीं?
  • सम्राट चौधरी हत्या के अभियुक्त हैं. इनको तुरंत गिरफ्तार और बर्खास्त किया जाना चाहिए. सात लोगों की हत्या के अभियुक्त हैं. तारापुर केस नंबर.44/1995 है. सम्राट चन्द्र मौर्य के नाम से इनको मैट्रिक का सर्टिफिकेट है.इसमें इनके जन्म साल 1981 बताया गया. उनको हत्या केस से बचाने के लिए नाबालिग साबित किया गया.
मंत्री अशोक चौधरी पर खुलासा
  • जिस इंजीनियर ने पिछले दिनों पैसा घर में जलाया था, वो भी अशोक चौधरी का ही कमीशन का पैसा था. अगर अशोक चौधरी इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका घेराव करेंगे. उनके राजनीति नहीं करने देंगे. अशोक चौधरी का घेराव होगा, अगर उनका इस्तीफ़ा नहीं हुआ तो करवाई के लिए राज्यपाल के पास जाऊंगा. पांच दिन में अपना नोटिस वापस लीजिए, नहीं लिया तो पांच सौ करोड़ रुपया के मानहानि का नोटिस भेजूंगा.
  • 20 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट दिया है अभी अशोक चौधरी ने, जिसमें पांच प्रतिशत की राशि वसूला गया है. हर रिलीज में 5 प्रतिशत की राशि ली जा रही है. जो पैसा कुछ दिन पहले नोट जलाया गया था, वो राशि उनके लिए ही लाया जा रहा था. इस मामले पर पूरी जानकारी दें.
अशोक चौधरी की बेटी की शादी पर खुलासा
वैभव विकास ट्रस्ट के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की समाप्ति खरीदी गई है. जिया लाल आर्य, अनिता कुणाल, तीसरा बिहार के चीफ सेक्रेटरी की सास बताये पैसा कहां से आया? जबसे अशोक चौधरी की बेटी की सगाई हुई है, तब से लगभग न्यास की तरफ 100 करोड़ रुपया की राशि कहां से आई. कैसे जमीन की इतनी खरीददारी हुई? वैभव विकास ट्रस्ट के लोग बताएं कि पिछले एक साल में इतनी बड़ी ख़रीददारी कैसे हुई. किशोर कुणाल की बड़ी प्रतिष्ठा है. अनिता कुणाल, जिया लाल आर्य बताएं कि 100 करोड़ रुपया की खरीदारी कहां से हुई.

प्रशांत के पास पैसे कहां से आता है?

  • कुछ लोगो ने सवाल उठाया था कि पीके के पास पैसा कहां से आता है? इसलिए हमने तय कर लिया है कि हम खुद के साथ-साथ पार्टी और हमारे लोग भी पैसा कहां से लाते हैं और वो कहां खर्च हो रहा है, इसका खुलासा करूंगा. पैसा सलाह से आता है, जिसकी मैंने मदद की, उन्होंने मुझे पैसा दिया है. मुझे बिहार की जनता पैसा दे या ना दे, मेरे पास जो पैसा है, उसे बिहार की जनता के लिए खर्च कर दूंगा.
  • पिछले तीन साल में पैसा कहां से आया. मैंने जिसको सलाह दिया उसका पैसा मिला. 2021-22 में जिसने भी मुझसे राय ली, उसने मुझे पैसा दिया. 141 करोड़ रुपया फीस के तौर पर जमा किया है. तीन साल में 30 करोड़ GST की राशि जमा की है हमने. 20 करोड़ रुपया इनकम टैक्स दिया है. मैंने अपना व्यक्तिगत पैसे से 98 करोड़ रुपया डोनेट किया है. मैं चोरी नहीं करता हूं. जो सलाह दिया उसका पैसा लेता हूं. जब तक बिहार को सुधार नहीं दूंगा, तब तक बिहार के विकास के लिए काम करता रहूंगा. नवयुगा कंस्ट्रक्शन ने दो घंटे का सलाह लिया, उसके लिए मैंने 11 करोड़ रुपया लिया.

UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार में किसकी सरकार बनने की अधिक संभावना ..........

बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………

बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम .....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend