ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैमूर के दो बड़े भाजपाई चेहरे आरजेडी में हो सकते है शामिल……………

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in कैमूर, बिहार
0
कैमूर के दो बड़े भाजपाई चेहरे आरजेडी में हो सकते है शामिल……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. कैमूर जिले के दो बड़े चेहरे आरजेडी में हो शामिल सकते हैं. पूर्व मंत्री एवं चैनपुर के पूर्व विधायक ब्रज किशोर बिंद और मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम की तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर मुलाकात की यह तस्वीर वायरल हो रही है. माना जा रहा है कि दोनों आरजेडी से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

कैसे कट सकता है इन दोनों का पत्ता?

2020 में चैनपुर से बसपा के जमा खान चुनाव जीते थे जो जेडीयू में शामिल हो गए और बिहार सरकार में मंत्री हैं. यह सीट जेडीयू के खाते में जा सकती है. ऐसे में ब्रज किशोर बिंद का पत्ता कट सकता है. मोहनिया से 2020 में आरजेडी की संगीता कुमारी चुनाव जीती थीं जो अब बीजेपी में हैं. इस बार वह बीजेपी की प्रत्याशी बनती हैं तो निरंजन राम का पत्ता कट सकता है.

RELATED POSTS

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

बता दें कि बृज किशोर बिंद ने 2009 में चैनपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी. लगातार तीन बार विधायक रहते हुए 2018 में नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने. उन्हें खनन, भूविज्ञान और पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली थी. 2010 और 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में निरंजन राम बीजेपी से चुनाव जीते थे. 2015 में उन्होंने कांग्रेस के संजय कुमार को हराया था. 2020 में आरजेडी की संगीता कुमारी से हार गए थे.

चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी

बता दें कि बहुत जल्द एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान हो जाएगा. उससे पहले जिन नेताओं को यह लग रहा है कि इस बार उनका पार्टी से टिकट कट सकता है वे दूसरे दलों में जाने की तैयारी में जुट गए हैं. यही कारण है कि चुनाव से पहले दल-बदल का खेल शुरू हो गया है. यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. अक्सर चुनाव के समय ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमा ……………….

by UB India News
July 29, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे...

Next Post
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में है अमित शाह,  आज पाकिस्तान गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे…………..

बिहार विधानसभा चुनाव : क्या 68 सीटों पर अमित शाह बदल पायेगे एनडीए की किस्मत............

चुनावी राजनीति में महिलाएं अब सिर्फ एक मतदाता नहीं, बल्कि एक सशक्त और निर्णायक वोट बैंक बन चुकी हैं……..

बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग के पास सिर्फ 53 दिन का वक्त , कितने फेज में होंगे चुनाव ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend