ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………

UB India News by UB India News
September 16, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 120 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, टाइटन और स्टेट बैंक के शेयर्स गिरे हैं।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी, 16 में गिरावट है। ऑटो, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में तेजी है। FMCG, IT और PSU बैंक में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.29% चढ़कर 44,900 पर और कोरिया का कोस्पी 1.12% ऊपर 3,446 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% नीचे 26,363 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38% गिरकर 3,846 पर कारोबार कर रहा है।
  • 15 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.11% ऊपर 45,883 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.94% और S&P 500 में 0.21% तेजी रही।

15 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹1,933 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 15 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,268.59 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,933.33 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹10,512.86 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹29,080.65 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

कल बाजार में रही थी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 15 सितंबर को सेंसेक्स 119 अंक गिरकर 81,786 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट रही, ये 25,069 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट रही। रियल्टी 2.41% चढ़ा, PSU बैंक और मेटल में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों के प्रमुख शेयर का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी प्रमुख लाभ में रहीं। हालांकि, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ गए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई। सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते सोमवार को 1,268.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

फेडरल रिज़र्व द्वारा इस साल पहली ब्याज दर में कटौती की संभावना ने मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला असर दिखाया। वॉल स्ट्रीट पर बने नए रिकॉर्ड के बाद, कुछ एशियाई बाज़ारों में उछाल देखा गया, जबकि कुछ अन्य बाज़ार कमज़ोर रहे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, जापान के बाज़ार में सबसे ज़्यादा हलचल रही। छुट्टी के बाद खुलने पर, जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 225 45,000 के ऐतिहासिक स्तर के पास पहुंच गया। सुबह के कारोबार में यह 0.3% की बढ़त के साथ 44,904.13 पर था।

अन्य बाजारों में भी मजबूती 

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.2% बढ़कर 8,871.30 पर बंद हुआ।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) इंडेक्स 1.1% की मजबूत बढ़त के साथ 3,446.13 पर पहुंचा।

इन बाजारों में गिरावट 
हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng) इंडेक्स 0.2% की गिरावट के साथ 26,384.95 पर रहा।
चीन का शंघाई कंपोज़िट (Shanghai Composite) भी 0.4% गिरकर 3,846.61 पर बंद हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर... 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

‘प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC’ , हाइड्रोजन बम अभी बाकि है : राहुल

'प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC' , हाइड्रोजन बम अभी बाकि है : राहुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend