ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

UB India News by UB India News
September 16, 2025
in GST, खास खबर
0
जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

GST 2.0: सरकार के किए गए जीएसटी सुधारों का असर चीरजों की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है. अब आप मदर डेयरी को ही ले लीजिए, जिसने फेस्टिव सीजन से पहले अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है कंपनी ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इसके तहत, 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध की कीमत 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दी गई है, जबकि 450 मिलीलीटर पैक की कीमत अब 33 रुपये की बजाय 32 रुपये होगी. कंपनी ने घी, पनीर, मक्खन और फ्लेवर्ड मिल्कशेक सहित अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतें भी कम कर दी है.

22 सितंबर से लागू होंगे नए रेट

मदर डेयरी ने 22 सितंबर से जीएसटी के नए रेट्स लागू होने से पहले कीमत में कमी का ऐलान किया है. भारत सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी में सुधार का ऐलान किया था. इसके चलते दूध, पनीर और मक्खन जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई दूसरी जरूरी चीजों की भी कीमत घट जाएगी. ऐसे में मदद डेयरी ने नए रेट्स लागू होने से पहले ही जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को दे दिया है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

मदर डेयरी ने दिया टैक्स का पूरा लाभ

मदर डेयरी ने कहा है कि वह आधिकारिक तौर पर जीएसटी लागू होने से पहले ही ग्राहकों को कम जीएसटी का 100 परसेंट लाभ दे रही है. कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट या तो शून्य जीएसटी या सबसे निचले 5 परसेंट वाले स्लैब के तहत आते हैं, जिससे कीमतों में कटौती की जा सकी है. कंपनी की तरफ से उठाया गया यह कदम अपने ग्राहकों को सही कीमत पर सामान उपलब्ध कराने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर... 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

पनीर और मिल्कशेक की नई कीमत

दूध के साथ-साथ पनीर की कीमतों में भी कमी की गई है. पनीर का 200 ग्राम वाला पैक अब 95 रुपये की बजाय 92 रुपये में मिलेगा और 400 ग्राम का पैक 180 रुपये से घटकर 174 रुपये में मिलेगा. मलाई भी सस्ता हो गया है. 200 ग्राम का पैक अब 100 रुपये की बजाय 97 रुपये में मिलेगा. फ्लेवर्ड मिल्कशेक की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई है. 180 मिलीलीटर का पैक अब 30 रुपये से घटकर 28 रुपये में मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
‘प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC’ , हाइड्रोजन बम अभी बाकि है : राहुल

'प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC' , हाइड्रोजन बम अभी बाकि है : राहुल

राहुल को चुनाव आयोग का जवाब ,’वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते, सभी आरोप बेबुनियाद’………………

राहुल को चुनाव आयोग का जवाब ,'वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते, सभी आरोप बेबुनियाद'..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend