ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है!’, बिहार को लेकर केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल………….

UB India News by UB India News
September 6, 2025
in पटना, बिहार
0
‘B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है!’, बिहार को लेकर केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बिहार की तुलना बीड़ी से करते हुए ‘B से बिहार, B से बीड़ी’ जिसके बाद बवाल मच गया। इस ट्वीट को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर सीमारेखा पार की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के बाद कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से की है। उन्होंने कहा, ‘क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? रेवंत रेड्डी से लेकर डीएमके और कांग्रेस तक, बिहार को लेकर उनकी नफरत साफ दिखाई देती है।’

‘B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है’

JDU सांसद संजय कुमार झा ने लिखा, ‘कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।’ झा ने आगे लिखा कि यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी, बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

गाली विवाद ने भी पकड़ा जोर

बिहार में इस बीच एक और विवाद ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, राहुल गांधी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली देने का मामला सामने आया था। इसके विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को 5 घंटे का बिहार बंद बुलाया था। इस मुद्दे ने भी सियासी माहौल को और गर्म कर दिया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस पूरे मामले को गुजरात बनाम बिहार से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। लालू ने अपनी X पोस्ट में लिखा, ‘गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में नालें। ये बिहार है। बीजेपी के गुंडे राह चलती महिलाओं, बहन-बेटियों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वालों को परेशान कर रहे हैं। सड़क पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।’

GST को लेकर बढ़ गया विवाद

RJD ने GST को लेकर भी बीजेपी पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने X पर लिखा, ‘मोदी जी GST में भी बिहारी उत्पादों के साथ अपनी नफरत दिखा रहे हैं। गुजराती खाखड़ा पर GST 0% कर दिया, वहीं बिहार के मखाने पर GST 5% और मशहूर गयाजी की शान तिलकुट पर 18%। इतना ही नहीं, कलम पर GST बढ़ाकर 18% कर दिया। तेजस्वी जी कहते हैं कि बीजेपी तलवार बांटती है, कलम से नफरत करती है।’ बता दें कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अलग-अलग मुद्दों पर बयानबाजी तेज हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
जीएसटी में नए युग का सूत्रपात: क्या अब वस्तुओं के दाम 50% तक घट जाएंगे ?

जीएसटी में नए युग का सूत्रपात: क्या अब वस्तुओं के दाम 50% तक घट जाएंगे ?

दिल्ली-NCR में बाढ़, नोएडा के कई सेक्टर डूबे:राजस्थान के अजमेर में बोराज तालाब टूटा, 1000 घरों में पानी; पंजाब में 43 मौतें

दिल्ली-NCR में बाढ़, नोएडा के कई सेक्टर डूबे:राजस्थान के अजमेर में बोराज तालाब टूटा, 1000 घरों में पानी; पंजाब में 43 मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend