• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

UB India News by UB India News
August 22, 2025
in गया, बिहार
0
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

RELATED POSTS

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने सियासी बिगुल फूंकने पहुंचे हैं. आज यानी 22 अगस्त को पीएम मोदी गयाजी में हैं. वह सौगातों की बौछार करने पहुंचे. जब मंच पर पीएम मोदी और नीतीश साथ थे तो खूब गर्मजोशी दिखी. मोदी और नीतीश की यह कमेस्ट्री देख समर्थकों को सुकून मिलेगा, मगर राहुल और तेजस्वी की टेंशन बढ़ जाएगी.

बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट जोड़ी रही है. बीते कुछ चुनावों से इस जोड़ी ने राजद वाले महागठबंधन को सत्ता से दूर रखा है. एनडीए के बिहार में दो तरह के वोटर रहे हैं. एक वोटर नीतीश के नाम और चेहरे पर वोट करता है तो दूसरा पीएम मोदी के नाम और चेहरे पर. एनडीए की जीत का सार भी यही रहा है. आज गयाजी की धरती पर लोगों को मोदी और नीतीश की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने को मिला. जब दोनों मंच पर थे तो उन दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री दिख रही थी.
मोदी-नीतीश की गजब केमेस्ट्री
पीएम मोदी और नीतीश कुमार मंच पर लगातार कुछ-कुछ बात करते दिखे. दोनों के चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान थी. कभी पीएम मोदी बोल रहे थे तो कभी नीतीश कुमार. चर्चा सियासी थी या पर्नसल…यह तो खैर वे दोनों ही जानेंगे. मगर मंच पर जो नजारा दिखा, वह हल्की-फुल्की बातचीत का संकेत दे रहा था. प्रधाननंत्री मोदी अपने उसी पुराने अंदाज में दिखे. जबकि नीतीश कुमार का अंदाज भी ऐसा था, जैसे यह जोड़ी आश्वस्त हो कि बिहार में फिर एक बार नीतीशे कुमार.
LIVE UPDATE :
बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने तय कर दिया है कि आने वाले पांच साल में बिहार में एक करोड़ युवाओं केा नौकरी और रोजगार देंगे। जान लीजिए बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए हर प्रकार से विशेष सहायता दी जाएगी। बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2014 के बाद इस बार के बजट में बिहार को विशेष सौगातें दी गई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का कितना बुरा हाल था? पहले कोई ठीक से कपड़ा तक नहीं पहन पाता था? कोई महिलाओं के लिए काम नहीं किया। मुस्लिमों के लिए भी कोई काम नहीं किया। लेकिन, हमलोगों की सरकार बनी तो सब लोगों के लिए काम किया।
11:45 AM, 22-Aug-2025
सीएम नीतीश कुमार। – फोटो : सोशल मीडिया।
सीएम नीतीश बोले- आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ज्ञान की धरती पर पधारें हैं, यह काफी खुशी की बात है। आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए। आज पीएम मोदी राज्य भर की बिजली, सड़क एवं नगर विकास से संबंधित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही दो ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। इन सबकी लागत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी लाभ होने वाला है। सीएम नीतीश कुमार फिर से लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई। कहा कि 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था। पहले वाले लोग कोई काम नहीं करते थे। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमलोगों की सरकार में सब तरह से लोगों को फायदा देने का काम किया जा रहा है।
11:38 AM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़। – फोटो : सोशल मीडिया।

गरीबों को सौर ऊर्जा लगाने के लिए मदद देगी सरकार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इसी तरह बिहार आइए। जिस बिहार में मात्र 350 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, आज सीएम नीतीश कुमार ने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। पीएम मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जो भी पैसा गरीबों को सोलर लगाने में खर्च आएगा, वह बिहार सरकार देगी। इसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार की ओर से मदद राशि भी दी जाएगी।

11:23 AM, 22-Aug-2025
सीएम और पीएम के कारण यह काम संभव हो सका
पीएम मोदी का मंच पर बिहार एनडीए के नेताओं ने स्वागत किया। उन्हें यक्षिणी की प्रतिमा भेंट की गई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के खूब तारीफ की। कहा कि पीएम ने बिहार के लिए जितना काम किया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने की अब हिम्मत नहीं होती है। क्योंकि उससे ज्यादा राज्य में विकास किया जा रहा है। गया में 1300 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इससे यहां उद्योग का विकास होगा। बोधगया एवं विष्णुपद मंदिर के समेकित विकास के लिए विष्णुपद व महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। कभी हमने इसकी मांग की थी। बिहार में एक भी टेक्नोलॉजी सेंटर नहीं था। अब गया-पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। गयाजी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं नमामि गंगे योजना के अधीन नमामि निरंजना फल्गु अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा कि डेढ़ घंटा में पटना से गया पहुंचना सीएम और पीएम के कारण संभव हो सका है। कभी किसी ने नहीं सोचा था। गंगाजल सीएम लेकर आए औश्र गया-बोधगया के सभी घरों में गंगाजल पेयजल के रुप में उपलब्ध कराया। दूसरा गया में रबर डैम का निर्माण कराया। गया बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनकर उभरेगा। डबल इंजन की सरकार जिस तरह से काम कर रहे हैं। नए बिहार के नवनिर्माण का समय अब आया है।
11:16 AM, 22-Aug-2025
पीएम नरेंद्र मोदी।
पीएम मोदी का लोगों ने किया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ रथ पर सवार होकर वह मंच की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी के समर्थकों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों की भीड़ पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, पीएम के आगमन के साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी है। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पीएम ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। आज बिहार के विकास के लिए दिल्ली से पैसा आ रहा है। पहले लोग बिजली बिल से परेशान थे आज बिहार में सभी लोगों के लिए बिजली फ्री कर दिया गया है।
11:07 AM, 22-Aug-2025
चिराग पासवान। –

बिहार में नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनी है
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पीएम का निरंतरता में बिहार आना यह दर्शाता है कि उनके लिए बिहार और बिहारी कितना मायने रखते हैं। जिस विकसित बिहार का संकल्प हमने देखा था। पीएम के नेतृत्व में बिहार की यह डबल इंजन की सरकार आने वाले दिनों में बिहार और बिहारियों के हर सपने को पूरा करेगी। जिस लक्ष्य के साथ हमलोग आगे बढ़ रहे हैं विकसित बिहार बनाने का उस लक्ष्य को भी हासिल करेंगे। मैं आग्रह करुंगा कि यह जरुरी है कि बिहार में नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनी है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से इस सरकार ने जनहित में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं। उससे विकसित बिहार बनाने में पूरा सहयोग मिलेगा।

11:02 AM, 22-Aug-2025
सांसद उपेंद्र कुशवाहा।
उपेंद्र कुशवाहा बोले-  एक-एक वोट सभी जाति के लोग नीतीश सरकार को दें
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सामने चुनाव है। हमारे पीएम आएंगे और आपके बीच बड़ी सौगात देने वाले हैं। पहले भी पीएम जहां गए हैं वहां हजारों करोड़ की सौगात दिए हैं। यहां से भी क्षेत्र के विकास के लिए वे सौगात देंगे। अब चुनाव फिर से होने वाला है। आपसे आग्रह है कि पहले से जैसे बिहार में एनडीए की सरकार बनाकर रखी है। आगे भी रखने की जरुरत है। एक-एक वोट सभी जाति के लोग नीतीश सरकार को दें। ताकि डबल इंजन की सरकार में जो विकास कार्य चल रहा है। वह जारी रहे। राज्य सरकार से एक आग्रह करना चाहता हूं। बोधगया से अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया गया है। यह संदेश सिर्फ किताबों में सीमित नहीं है। हमलोगों ने इसे आत्मसात किया है।
10:56 AM, 22-Aug-2025
नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
नित्यानंद राय बोले- लालू यादव की सरकार नरसंहार की सरकार थी
पीएम ने गया को गयाजी का नाम देकर यहां की संस्कृति को सम्मान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। आज हम जहां हैं हम उस समय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। जब हमलोग गया, औरंगाबाद, जहानाबाद आते थे तो चित्कार सुनाई देती थी। लालू यादव की सरकार नरसंहार की सरकार थी। अपने परिवार के लिए सत्ता का प्रयोग करने वाली लालू की पार्टी है। आज तेजस्वी उनके साथ घूम रहे हैं। जो 70 साल से वोट चोरी करते आ रहे हैं। 72 हजार वोट चोरी कर संविधान निर्माता को बाहर निकालने का काम किया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास और नौजवानों को नौकरी देने के लिए जो योजनाएं आती हैं। उसकी सबसे बड़ी हकमारी बांग्लादेश और रोहिंग्या कर रहे हैं। वे वोट तो करते ही हैं यहां के नौजवानों की नौकरी भी ले लेते हैं। तेजस्वी और राहुल जितना भी यात्रा कर लें अब बिहार के नौजवान रोहिंग्या और घूसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आइए संकल्प लेते हैं कि बिना बिजली का बिहार नहीं बनने देंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाकर बिहार को खुशहाल बनाएंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

by UB India News
January 28, 2026
0

 UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार में राजनीतिक दिग्गजों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य...

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

by UB India News
January 28, 2026
0

28 जनवरी, बिहार में निगेटिव पॉलिटिक्स की एक न भूलने वाली तारीख है। 1968 में इसी दिन बिहार में पहली...

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार...

लालू परिवार में टूट के बीच रोहिणी का दूसरा पोस्ट; तेजस्वी से पूछे कई सवाल

चंद लोगों ने RJD को बर्बाद कर दिया’……..

by UB India News
January 28, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदरूनी हालात को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लालू प्रसाद...

Next Post
नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..

नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम..............

ऑनलाइन गेमिंग का काला सच… बर्बाद हो रहे देश के युवा………

ऑनलाइन गेमिंग का काला सच... बर्बाद हो रहे देश के युवा.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend