ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑनलाइन गेमिंग का काला सच… बर्बाद हो रहे देश के युवा………

UB India News by UB India News
August 22, 2025
in खास खबर, खेल, स्पेशल स्टोरी
0
ऑनलाइन गेमिंग का काला सच… बर्बाद हो रहे देश के युवा………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को ऑनलाइन बिल पास हो गया. अब इस पर कानून बनाया जाएगा. बीते कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग का दायरा कुछ इस कदर बढ़ा है कि देश के युवा इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं, अपना लाखों-करोड़ों रुपया गंवा रहे हैं. सरकार का अनुमान है कि लगभग 45 करोड़ लोग ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग में हर साल लगभग 20,000 करोड़ रुपये गंवा देते हैं.

ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में बर्बाद हो रहे लोग

सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मानना है कि ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग ‘समाज के लिए एक बड़ी समस्या’ बनती जा रही है. इससे भले ही सरकार को मिलने वाले रेवेन्यू को नुकसान पहुंचेगा, लेकिन बजाय इसके देश के नागरिकों के हित को प्राथमिकता दी गई. एक मोटा अनुमान है कि हर साल इसमें फंसकर 45 करोड़ लोग पैसे गंवा देते हैं. इस नुकसान का कुल प्रभाव लगभग 20,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 को पेश किए जाने के दौरान यह बात कही गई. इस दौरान हर सांसद ने रियल-मनी गेमिंग के बुरे असर को लेकर चिंता जताई और इंडस्ट्री के एक-तिहाई हिस्से से आने वाले रेवेन्यू और सामाज कल्याण के बीच सरकार ने समाज कल्याण को चुना है.

बिल में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा

बिल में ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है, जबकि पैसों से होने वाली गेमिंग पर बैन लगाने की बात कही गई है. । सूत्र ने कहा, “इसके लिए एक बजट बनकर तैयार होगा और इनके प्रचार के लिए योजनाएं और प्राधिकरण होंगे. ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग इस पूरी इंडस्ट्री का दो-तिहाई हिस्सा है. इससे ऑनलाइन गेमिंग उद्योग में रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

कानून का उल्लंघन करने पर तगड़ी कार्रवाई

इस विधेयक के तहत, मनी गेमिंग में शामिल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई मुख्य रूप से राज्य सरकारों द्वारा की जाएगी. कानून का उल्लंघन कर ऑनलाइन मनी गेमिंग ऑपरेट करने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. नियमों का उल्लंघन करके विज्ञापन देने वालों को दो साल तक की कैद /या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है.

निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये

इधर, जैसे ही ऑनलाइन बिल दोनों सदनों में पास हुआ गेमिंग इंडस्ट्री में हड़कंप मच गई. इस सेक्टर की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इससे निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए. बीते दो दिनों में नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 14 परसेंट तक की गिरावट आई है. ऑनमोबाइल ग्लोबल के शेयरों में 3 परसेंट की गिरावट आई है और डेटा कॉर्प के शेयर भी 2 परसेंट तक फिसल गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
मुंगेर के खानकाह रहमानी जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राहुल और तेजस्वी

मुंगेर के खानकाह रहमानी जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राहुल और तेजस्वी

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend