ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की सड़कों पर विपक्ष का हल्ला बोल ,कथित वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी का आज से वोटर अधिकार यात्रा शुरू …………..

UB India News by UB India News
August 18, 2025
in बिहार, रोहतास
0
राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसे हरी झंडी दिखाने के लिए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने आवास से रवाना हो गए. वह सासाराम पहुंचकर इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही कई अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे.
बिहार में आज राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ शुरू कर रहे हैं. उनकी इस यात्रा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही विपक्ष के अलग-अलग राज्यों के कई बड़े नेता शामिल होंगे. राहुल गांधी कल 10.30 बजे विशेष विमान से गया पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से 11.05 बजे एसपी जैन कॉलेज सासाराम उतरेंगे. 12 बजे से 2 बजे तक सासाराम से सुवारा में राहुल गांधी सहित गठबंधन के तमाम नेताओं का संबोधनहोगा. 4.30 बजे देहरी ऑन सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा शुरू होगी. राहुल गांधी सहित तमाम नेता खुली गाड़ी से यात्रा करेंगे. रोहतास से शाम 7.30 बजे औरंगाबाद से रमेश चौक पहुंचेगे. रमेश चौक पर राहुल गांधी, तेजस्वी सहित तमाम नेताओं का संबोधन होगा. रात में बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में सभी नेता रुकेंगे. अगले दिन सुबह 8 बजे अम्बा कुटुंबा से यात्रा शुरू होगी. 9.30 बजे राहुल गांधी देव के सूर्य मंदिर विजिट करेंगे. वहां से दोपहर गुरारू गया में सभी नेताओं का लंच होगा. शाम 6.30 बजे गया के खालिस पार्क चौक पर पब्लिक एड्रेस होगा. रात में रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में रुकेंगे.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि- लोकतंत्र में इस से बड़ी विडंबना क्या होगी कि लोगों से उनके वोट डालने की और सरकार चुनने की आजादी छिनी जा रही है. हम आप सभी को आश्वस्त करते है कि आपकी वोट डालने की लड़ाई शिद्दत के साथ लड़ेंगे. इसी आवाज को मुखर करने और न्याय पाने के लिए हम 17 अगस्त से “वोटर अधिकार यात्रा” शुरू कर रहे हैं.

सासाराम में तैयारियां पूरी

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में अब से कुछ ही देर के बाद राहुल गांधी सासाराम आएंगे. सुअरा के इसी मैदान से सभा को भी संबोधित करेंगे. चूंकि वे सासाराम से ही मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. इसको लेकर व्यापक तैयारी है. अब से थोड़ी देर के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य आदि नेता सभा को संबोधित करेंगे और यहां से बिहार के 18 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे.

वोटर अधिकार यात्रा से पहले तेजस्वी यादव क्या बोले?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा कि- ये लड़ाई अब सिर्फ चुनाव की नहीं बल्कि अब बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बन चुकी है. “वोटर अधिकार यात्रा” का यह आंदोलन जन जन का जयघोष बन गया है! इस आंदोलन में सिर्फ बिहार के 14 करोड़ बिहारवासी ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ न्यायप्रिय जनता भावनात्मक रूप से हमारे आपके साथ जुड़ेगी और चलेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
मेरे पास 100 लीडर्स हों तो देश को आजाद और नंबर वन बना सकता हूं…………

PM मोदी आज दिल्ली वालों को देंगे खास सौगात, UER-II, द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन.....

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस वार्ता, विपक्ष के सवालों का दे सकता है जवाब

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस वार्ता, विपक्ष के सवालों का दे सकता है जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend