ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : तेजस्वी के ‘बहिष्कार’ वाले बयान पर सिंघवी ने दिया बड़ा संकेत

UB India News by UB India News
July 27, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार चुनाव : तेजस्वी के ‘बहिष्कार’ वाले बयान पर सिंघवी ने दिया बड़ा संकेत

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी देने संबंधी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान से चुनाव में समान अवसर की स्थिति नहीं होने की पीड़ा झलकती है. मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन सभी विकल्प खुले हुए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि चुनाव के बहिष्कार का सवाल ‘समयपूर्व’ है, लेकिन अगर ऐसा सामूहिक निर्णय लिया जाता है, तो यह निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता के लिये बड़ा झटका होगा.

उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, जो अभी समयपूर्व है. बयान को न देखें, इसके पीछे की भावना को देखें… इसके पीछे की भावना दर्द, पीड़ा, गुस्से की है. वो यह है कि हम पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैदान एकतरफा, असमान क्यों है, यही इसका संदेश है.’
तेजस्वी यादव ने हाल ही में धमकी दी थी कि अगर निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अड़ा रहा, तो वह आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं. बिहार में इस साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
सारे विकल्प खुले हैं…
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से सामूहिक रूप से कोई निर्णय लिया जाएगा. राजद नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पैदा विवाद के मद्देनजर उनकी पार्टी के पास आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ‘विकल्प खुला’ है. तेजस्वी यादव के बयान के बारे में कांग्रेस का पक्ष पूछे जाने पर अल्लावरू ने संवाददाताओं से कहा, ‘सारे विकल्प खुले हुए हैं.’
उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने एसआईआर के जरिए तुगलकी प्रक्रिया शुरू की है। हमारा मानना है कि जितने भी आंकड़े चुनाव आयोग द्वारा दिए जा रहे हैं, वो सरासर गलत हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 24 जून को जो प्रक्रिया अपने आदेश में लिखी है, उसका पालन नहीं हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग जो भी आंकड़े अपनी वेबसाइट या कहीं और दिखा रहा है, वो सरासर झूठे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, “बिहार की जनता की तरफ से हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी को खुलेआम चुनौती देते हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक-एक हज़ार लोगों को चुना जाए और उनसे बात करके यह देखा जाए कि प्रक्रिया का पालन हो रहा है कि नहीं.” उन्होंने दावा किया, “अगर आंकड़े 25 प्रतिशत भी सही निकल के आ जाते हैं तो हम इस प्रक्रिया को मानने के लिए तैयार हैं. हकीकत यह है कि जो प्रमाण पत्र मांगे गए हैं, वो लोगों के पास हैं नहीं.”
अल्लावरू ने कहा, “बीएलओ मनमानी से हस्ताक्षर करके फॉर्म भर रहे हैं, कहीं-कहीं तो भाजपा के नेता बैठकर फॉर्म भर रहे हैं। जहां भी लोगों के नाम जुड़ रहे हैं, वहां रसीद नहीं दी जा रही है.” उनके अनुसार, इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी यह है कि अंत में ईआरओ का निर्णय ही होगा कि किसको मतदाता सूची में रखें और किसको निकालें.

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के होते हुए अगर ऐसी प्रक्रिया ज़बरदस्ती बिहार और देश पर थोपी जा रही है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि ज्ञानेश कुमार, भाजपा के साथ खुलेआम मिलकर बिहार में गरीब, युवा, महिला,वंचित, शोषित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित का वोट चोरी कर रहे हैं.
अल्लावरू ने कहा, “चुनाव की चोरी की तैयारी चल रही है. पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन एसआईआर के खिलाफ संसद से सड़क तक विरोध जता रहा है. हम इस प्रक्रिया को नहीं मानेंगे, क्योंकि यह फर्जी प्रक्रिया है। चुनाव और वोट की चोरी की प्रक्रिया है.” यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी गठबंधन एसआईआर के विरोध में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को भी साथ लेगा तो कांग्रेस नेता ने कहा, “जो भी एसआईआर का विरोध करता है, उसका स्वागत है। लेकिन जो इसका विरोध नहीं करेगा वो भाजपा की ‘बी टीम’ है.”

UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार चुनाव :125 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की 260 प्रवासी महिला साधेंगी संपर्क………..

बिहार चुनाव :125 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की 260 प्रवासी महिला साधेंगी संपर्क...........

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा रहे?

मृत लोगों के भी फॉर्म भर दे रहे BLO... !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend