ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूत्र, ‘मूत्र’ और ‘चिंता’, बिहार में पत्रकारों का असली हितैषी कौन?

UB India News by UB India News
July 27, 2025
in पटना, बिहार, मीडिया
0
सूत्र, ‘मूत्र’ और ‘चिंता’, बिहार में पत्रकारों का असली हितैषी कौन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर दी। उन्होंने ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत पत्रकारों की पेंशन 6,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए करने की घोषणा की। नीतीश कुमार के इस फैसले को चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

नीतीश कुमार कर रहे तेजस्वी की नकल- मृत्युंजय तिवारी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले की आलोचना की है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पहले पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का वादा किया था और अब नीतीश कुमार की सरकार ने इसकी घोषणा की है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

नीतीश पर तीखा हमला
मृत्युंजय तिवारी का दावा है कि नीतीश कुमार सिर्फ तेजस्वी यादव की नकल करते हैं, जो भी घोषणाएं उनके ओर से की जाती हैं। नीतीश कुमार उसी को रिपीट करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले पत्रकारों को प्रलोभन दे रही है, लेकिन नीतीश कुमार जल्द सत्ता से बाहर होने वाले हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जब बिहार में सरकार बनेगी तो पत्रकारों को और अधिक लाभ मिलेगा।

तेजस्वी पत्रकारों की चिंता करते हैं!
उन्होंने कहा कि ‘पत्रकारों को भी पता है सरकार जाने वाली है, तेजस्वी यादव इससे ज्यादा पत्रकारों को पेंशन देंगे। वह पत्रकारों की चिंता करते हैं। नीतीश कुमार ने 20 साल में कुछ नहीं किया है। वह सिर्फ तेजस्वी की नकल करते हैं।’ उधर ये अलग बात है कि हाल ही में तेजस्वी ने पत्रकारों के सूत्र को मूत्र कह अपमानित कर दिया था।

राहुल गांधी पर कन्नी काट गया राजद!
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से अपने पुत्र और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तारीफ किए जाने पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी ने अपनी सक्रियता और नेतृत्व से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में लोगों का ध्यान खींचा है। बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी को अपने भविष्य के रूप में देख रही है और लालू का यह बयान इसी भावना को प्रतिबिंबित करता है। कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना डॉ. बीआर अंबेडकर से करने पर, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमने ठीक से नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार!

बिहार चुनाव: मतदाता सत्यापन का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ फॉर्म हुए जमा

बिहार चुनाव: मतदाता सत्यापन का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ फॉर्म हुए जमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend