ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

UB India News by UB India News
July 23, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना
0
जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मतदाता पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध और सरकारी वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर पटना में विधानसभा घेराव करने निकली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रदर्शनकारियों को बुधवार को पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर अपनी टीम के साथ विधानसभा पहुंचने वाले थे, लेकिन चितकोहरा गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान भारी लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। दोपहर एक बजे तक भी जन सुराज की टीम धरनास्थल या विधानसभा के पास नहीं पहुंच सकी।

जन सुराज समर्थकों पर चितकोहरा पर हुआ लाठीचार्ज
प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हजारों समर्थकों की भीड़ जैसे ही पटना के बेली रोड होते हुए एयरपोर्ट से गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल की ओर बढ़ी, चितकोहरा गोलंबर के पास पुलिस ने रास्ता रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद लाठीचार्ज शुरू हो गया। कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए और अफरातफरी मच गई।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

तीन प्रमुख सवालों पर हो रहा था विधानसभा का घेराव
जन सुराज पार्टी की ओर से तीन गंभीर मुद्दों को लेकर इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। पहला मुद्दा था कि गरीब परिवारों को रोजगार के लिए सरकार द्वारा घोषित दो लाख रुपये की सहायता अब तक क्यों नहीं मिली। दूसरा यह कि दलित भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन क्यों नहीं दी गई और तीसरा था कि भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

इन सभी सवालों को लेकर जन सुराज पार्टी ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए थे और इसे विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत करने की योजना थी। इसी उद्देश्य से आज विधानसभा घेराव की घोषणा की गई थी। उन्हीं तीन मुद्दों के साथ बिहार में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और अपराध को लेकर भी जन सुराज से जुड़े प्रदर्शनकारी आम जनता की आवाज बनने के लिए निकले थे। पुलिस की बंदोबस्त पूरी थी। बेली रोड से आयकर गोलंबर होकर आना संभव नहीं था, क्योंकि इधर विधानसभा है। धरनास्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए इन प्रदर्शनकारियों को चितकोहरा पुल का रास्ता दिया गया। इधर भी पुलिस का इंतजाम था। चितकोहरा में ही पुलिस के साथ जन सुराज के प्रदर्शनकारियों की ठन गई।

‘लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा’
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध पर हमला बताया। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि सरकार सवालों से भाग रही है और जनआवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।

प्रशांत किशोर दो घंटे तक नहीं पहुंचे धरनास्थल
प्रशांत किशोर स्वयं भी तय समय तक न तो विधानसभा और न ही धरनास्थल पर पहुंच सके। पुलिस की बैरिकेडिंग और सख्त बंदोबस्त के चलते उनका काफिला चितकोहरा में ही अटक गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता……………………..

CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता..........................

नीतीश को सियासत साधने का अपना हुनर………………

अभी तुम बच्चे हो कुछ नहीं जानते..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend