ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में SIR पर सियासत गर्म, ECI के रुख से विपक्ष लाल

UB India News by UB India News
July 17, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
महागठबंधन में सीट पर फंसा पेच?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में स्पेशल इटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर सियासत गरम है. फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है. मगर इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग के रुख को लेकर लाल पड़ा हुआ है. विपक्ष नए सिरे से इलेक्शन कमीशन को घेरने की तैयारी में है. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अभी 9 दिन और शेष हैं. कल तक 86.32% गणना फॉर्म एकत्र किए जा चुके हैं.

अब केवल केवल 6.85% वोटर्स ही फॉर्म भरने के लिए बचे हैं. काम पूरे जोश शोर के साथ चल रहा है. 25 जुलाई इसकी अंतिम तारीख है. मगर विपक्षी दलों का बवाल अब भी जारी है. वह मतदाता पुनरीक्षण को साजिश बता रहे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाताओं के अधिकार के साथ खिलवाड़ हो रहा है. उसके अधिकार छीने जा रहे हैं.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

इन 7 मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
विपक्ष का मानना है कि SIR में सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद भी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड को मानने की सलाह पर आयोग ने एक सप्ताह बीतने पर भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया. उल्टे सूत्रों के हवाले से खबर दी जा रही है कि, ये नागरिकता का प्रमाण नहीं.
आखिर नागरिकता का मामला गृह मंत्रालय का है, तो चुनाव आयोग इसमें क्यों दखल दे रहा है?
जिनका फॉर्म भरा गया है, उन मतदाताओं को रिसीविंग नहीं दी जा रही. यानी बाद में बीजेपी के फायदे लिए मतदाता सूची तैयार की जाए और फॉर्म भरने वाला कोई क्लेम न सके क्योंकि, फॉर्म भरने की उनकी कोई रिसीविंग नहीं है.
चुनाव आयोग सूत्रों के जरिये नेपाल, बांग्ला देश और म्यांमार के नागरिक होने का हवाला दे रहा है, जबकि खुलकर आंकड़े नहीं दे रहा. क्या ये भाजपा का एजेंडा नहीं चलाया जा रहा है?
इस मसले पर आज देर शाम कांग्रेस ने अंदरूनी तौर पर अपने वकीलों और सहयोगी दलों से चर्चा की. इसके बाद इस मुद्दे को तथ्यों के साथ चुनाव आयोग की रणनीति तैयार की गई है.
खास बात ये है कि, जिस तरह चुनाव आयोग ने देश भर में SIR की प्रकिया होगी. ऐसे में टीएमसी, सपा, जेएमएम समेत तमाम सहयोगी विपक्षी दलों के साथ एकजुट होकर हमला बोलने की रणनीति तैयार की जा रही है.
टीडीपी, जेडीयू, उपेंद्र कुशवाहा जैसे एनडीए घटक ने भी इस पर सवाल उठाए हैं, जो भीतर का सच सामने लाने के लिए काफी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार को हैदराबाद से नेताओं की जरूरत नहीं………

बिहार को हैदराबाद से नेताओं की जरूरत नहीं.........

लोकसभा चुनाव: बिहार में 1 करोड़ से अधिक युवा वोटर्स करेंगे निर्णायक फैसला

बिहार में नई वोटर लिस्ट से होंगे विधानसभा चुनाव, ECI का दवा- नहीं कटेगा योग्य मतदाता का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend