ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से 19,838 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू

UB India News by UB India News
July 16, 2025
in कैरियर, पटना
0
बिहार की राजनीति में आसान नहीं रहा खाकी की राह…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से ली जाने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। 19 हजार 838 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में 16 लाख 73586 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। परीक्षा के लिए 38 जिलों 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा आज के बाद 20, 23, 27, 30 जुलाई और तीन अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लेने का निर्देश जारी किया है। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

इधर, गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दिए थे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेजर, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसी कोई भी चीज लाना या इस्तेमाल करना पूरी तरह से मना है। परीक्षा केंद्र पर बिहार पुलिस की टीम अभ्यर्थियों का ट्रिपल लेयर टेस्ट ले रही है। इससे गुजरने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।

RELATED POSTS

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना पुलिस की ओर से बताया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने हेतु पटना पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी की जा रही है I

627 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए
केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से कहा गया है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सफल संचालन हेतु राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में कुल 627 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र का मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पर्षद की ओर से दी गई गाइडलाइंस का हर हाल में पालन करें।

परीक्षा के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश

अभ्यर्थी केवल सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अनिवार्य हैं।
परीक्षा खत्म होने के बाद, जब तक OMR शीट को सील नहीं किया जाएगा, तब तक कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा।
सभी अभ्यर्थियों को फिलहाल अस्थायी (औपबंधिक) रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। यह जरूरी नहीं कि सभी का चयन मान्य हो ही जाए।
ऑनलाइन फॉर्म में जो जानकारी दी गई है, उसकी जांच परीक्षा के बाद की जाएगी। अगर किसी भी जानकारी में गलती या गड़बड़ी पाई गई, तो अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 2, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर दिन नए अपडेट सामने आ...

Next Post
पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा...

बिहार सरकार ने लॉन्च किया एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

बिहार सरकार ने लॉन्च किया एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend