ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PK का डबल अटैक , नीतीश कुमार अब काम करने लायक नहीं तो तेजस्वी बिहार को बनायेगे कट्टा राज्य

UB India News by UB India News
July 15, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, सुपौल
0
PK का डबल अटैक , नीतीश कुमार अब काम करने लायक नहीं तो तेजस्वी बिहार को बनायेगे कट्टा राज्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत सुपौल और अररिया जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान सुपौल के छातापुर में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि अगर फिर से वही लोग सत्ता में आते हैं तो बिहार एक बार फिर “कट्टा, अपहरण और लूटपाट” का अड्डा बन जाएगा.

तेजस्वी से बेहतर भाषा की अपेक्षा नहीं- प्रशांत किशोर

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

तेजस्वी यादव के “सूत्र” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “तेजस्वी जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, वे यह दिखाते हैं कि उनके संस्कार क्या हैं, उनकी संस्कृति क्या है और उनका पृष्ठभूमि क्या है. तेजस्वी से आप इससे बेहतर भाषा की अपेक्षा मत रखिए. ये वही लोग हैं. किसी ने मुझसे कहा कि तेजस्वी ‘कट्टा वाले नेता’ हैं.”

उन्होंने कहा, “जब इनके पिताजी और माताजी की सरकार बिहार में थी, तब पूरे देश में बिहार की पहचान ‘कट्टा बनाने वाले राज्य’ के रूप में थी. ये लोग अगर फिर से जीत कर आएंगे, तो पूरे बिहार को फिर से कट्टा, अपहरण, लूटपाट का केंद्र बना देंगे.”

प्रशांत किशोर ने आरजेडी और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “जैसे कोई शेर बूढ़ा हो जाए, क्या वह दूध देगा पीने के लिए? नहीं देगा, वह खा जाएगा. ये सब कोरी बातें हैं, बिहार की जनता को बहकाने के लिए. जब सत्ता में आ जाएंगे तो फिर वही रंगदारी, अपराध, अपहरण शुरू कर देंगे.”

नीतीश की मानसिक और शारीरिक स्थित ठीक नहीं- प्रशांत

बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “प्रदेश में हत्याएं आज से थोड़ी न हो रही हैं. हत्याएं तो पिछले तीन सालों से हो रही हैं. आप लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. हम लोग तीन सालों से कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री और सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है. मुख्यमंत्री की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अब ठीक नहीं लगती.”

भ्रष्ट अफसर और मंत्री चला रहे सरकार

उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं, उनके अगल-बगल के तीन-चार भ्रष्ट अफसर और मंत्री ही सरकार चला रहे हैं. प्रशांत बोले, “जब तक बिहार को कोई सही मुखिया नहीं मिलेगा, तब तक बिहार की स्थिति बिगड़ती ही जाएगी. कानून-व्यवस्था की स्थिति भी हम भविष्यवाणी कर रहे हैं, और बिगड़ने वाली है. क्योंकि हर व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने में लगा हुआ है.”

अपनी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा, “एकमात्र राह यह है कि जिस दिन लोगों को एक नया रास्ता दिखेगा, लोग खुद समझदार हैं. वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं, पलायन का अंत चाहते हैं. उन्हें इन लोगों की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.”

प्रशांत किशोर ने कहा कि “जो ईमानदार है, जो मजबूत है, जिसके पास बिहार को सुधारने की योजना है और सबसे बढ़कर, यह दल किसी व्यक्ति, किसी परिवार या किसी जाति का नहीं है बल्कि बिहार के हर उस नागरिक का है जो बिहार को एक विकसित राज्य के रूप में देखना चाहता है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
हॉर्स ट्रेडिंग केस में RJD की पूर्व विधायक बीमा भारती सहित चार को EOU का नोटिस

हॉर्स ट्रेडिंग केस में RJD की पूर्व विधायक बीमा भारती सहित चार को EOU का नोटिस

बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

बिहार में एक करोड़ नई नौकरी और रोजगार देने पर कैबिनेट की मुहर, अगले पांच सालों में पूरा होगा लक्ष्य ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend