ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाकपा माकपा ने प्रदेश कार्यालय के कमरे को ‘वार रूम’ में किया तब्दील

UB India News by UB India News
July 15, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
भाकपा माकपा ने प्रदेश कार्यालय के  कमरे को ‘वार रूम’ में किया तब्दील
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर भाकपा माले के वार रूम में सुबह से ही चहल-पहल शुरू होने लगती है। वार रूम में तैनात पार्टी कार्यकर्ता पहले पहुंच जा रहे हैं और फिर नेताओं का आगमन शुरू होता है। पार्टी ने दो स्थानों पर चुनावी रणनीति तय करने के लिए वॉर रूम बनाए हैं। पहला वार रूम कदमकुआं स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में बनाया गया है। यहां दो कंप्यूटर हैं और दक्ष कार्यकर्ता को ही इसके संचालन तथा आंकड़ों के संग्रह की जिम्मेदारी दी गई है। इस वॉर रूम में पार्टी के विभिन्न जिलों से आकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी हकीकत सामने रखते हैं। फिर, पूर्व के चुनाव नतीजों के आधार पर समीकरण एवं रणनीति तय करने की प्रक्रिया शुरू होती है। दूसरा वॉर रूम पार्टी विधायक रामबली सिंह यादव को आवंटित विधायक आवास में बनाया गया है। पार्टी की रोजमर्रा की गतिविधियों एवं गठबंधन से जुड़े मुख्य काम यहीं से किए जा रहे हैं। यहां भी दो कंप्यूटर लगे हैं। पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य एवं प्रदेश सचिव कुणाल पार्टी की रणनीतियों को यहीं अंतिम रूप देते हैं। इसके लिए समय-समय पर वॉर रूम में ही बैठक होती हैं। माले के रणनीतिकारों में से एक धीरेंद्र झा, संतोष सहर लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं से फोन पर फीडबैक ले रहे हैं। भाकपा माले दक्षिण बिहार में लंबे समय से सक्रिय रही है। ऐसे में इनका मानना है कि आगामी चुनाव में पार्टी का मुख्य फोकस उत्तर बिहार में सीटें जीतने पर है। साथ ही, गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ एक दूसरे के वोट ट्रांसफर किए जाने पर भी मंथन किया जा रहा है।

 प्रदेश कार्यालय का कमरा ‘वार रूम’ में तब्दील

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

माकपा के जमाल रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कमरे को ‘वॉर रूम’ में तब्दील कर दिया गया है। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता नियमित बैठक कर रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बिहार दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। यहां दो कंप्यूटर एवं वाईफाई की व्यवस्था है। साथ ही, एक स्टूडियो भी बनाया गया है, जहां पार्टी नेताओं के संदेश रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य मनोज चंद्रवंशी संगठन के शीर्ष नेताओं को लगातार फीडबैक दे रहे हैं। पार्टी द्वारा हरेक जिला में सोशल मीडिया कमेटी गठित की गई है। इन कमेटियों से रोज राज्य स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है। माकपा विशेष रूप से राज्य के किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान, महिला एवं कर्मचारी को राज्यस्तरीय वॉर रूम से संदेश भेजने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, सभी ट्रेड यूनियनों को गोलबंद कर आम मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद भी कर रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
वीआईपी के वार रूम में प्रोफशनलस की भरमार ………

वीआईपी के वार रूम में प्रोफशनलस की भरमार .........

चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा, सब जानते हैं ………..

एक भी मतदाता का नाम न कटे, यह सुनिश्चित करेंगी महागठबंधन ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend