ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रॉबर्ट वाड्रा से आज ईडी दफ्तर पेट्रो-केमिकल से जुड़े घोटाले पर हो रही है पूछताछ

UB India News by UB India News
July 15, 2025
in खास खबर
0
रॉबर्ट वाड्रा से आज ईडी दफ्तर पेट्रो-केमिकल से जुड़े घोटाले पर हो रही है पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। यह पूछताछ एक पेट्रो-केमिकल प्रोजेक्ट से जुड़े घोटाले और लंदन में एक महंगी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित है, जिसमें वाड्रा की भूमिका की जांच की जा रही है।

क्या है मामला?

यह मामला साल 2008 में एक स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) में बनने वाले पेट्रो-केमिकल प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा बनाने का काम एक सरकारी कंपनी (PSU) ने Samsung Engineering को सौंपा था। सैमसंग इंजीनियरिंग ने इस काम के लिए संजय भंडारी की दुबई स्थित कंपनी Santech International FZC को हायर किया।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

पैसों का लेन-देन और लंदन की प्रॉपर्टी

  1. दिसंबर 2008: सैमसंग को कॉन्ट्रैक्ट मिला।
  2. जून 2009: सैमसंग ने संजय भंडारी की कंपनी Santech International FZC को 4,990,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया।
  3. जून 2009 (उसी महीने): संजय भंडारी ने लंदन के Bryanston Square में एक महंगी प्रॉपर्टी खरीदी।

यह प्रॉपर्टी Vortex Private Limited के नाम पर पंजीकृत की गई थी, जिसके खाते में Santech ने लगभग 1.9 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग ट्रांसफर किए थे। बाद में Vortex के सभी शेयर दुबई की एक कंपनी Sky Lite Investments FZE ने खरीद लिए। यह कंपनी सी. थंपी के कंट्रोल में है, जिन्हें रॉबर्ट वाड्रा का करीबी बताया जाता है।

रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास मौजूद ईमेल से पता चला है कि संजय भंडारी, सुमित चड्ढा (भंडारी के रिश्तेदार), मनोज अरोड़ा और रॉबर्ट वाड्रा के बीच इस प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि वाड्रा इस प्रॉपर्टी की मरम्मत में भी रुचि दिखा रहे थे और लगातार अपडेट मांग रहे थे।

ईडी का कहना है कि संजय भंडारी ने इस प्रॉपर्टी पर अतिरिक्त 65,900 पाउंड खर्च किए, लेकिन बाद में इसे 1.9 मिलियन पाउंड में Mayfair FZE Sharjah को बेच दिया।

‘राउंड ट्रिपिंग’ का आरोप

ईडी का मानना है कि यह पूरा मामला ‘राउंड ट्रिपिंग’ का है। इसका अर्थ है-

  1. नकली कॉन्ट्रैक्ट्स बनाए गए।
  2. घूस को ‘कंसल्टेंसी फीस’ के रूप में दिखाया गया।
  3. इन पैसों से विदेश में प्रॉपर्टी खरीदी गई।
  4. फिर प्रॉपर्टी बेचकर पैसे को वापस वैध दिखाया गया।

ईडी की जांच, वाड्रा का इंकार

ED इस केस में लंदन स्थित 10 Bryanston Square नाम की एक लग्ज़री प्रॉपर्टी को लेकर जांच कर रही है। आरोप है कि यह प्रॉपर्टी संजय भंडारी ने एक ऑयल डील के जरिए खरीदी थी, लेकिन इसका असली मालिक रॉबर्ट वाड्रा थे। हालांकि, वाड्रा ने हमेशा इस आरोप से इंकार किया है और कहा है कि उनका इस संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि करीब एक हफ्ते पहले ED ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया था। यह कार्रवाई PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत की गई थी। ED के मुताबिक, इस केस में कई अंतरराष्ट्रीय लेन-देन हुए हैं और इस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में भारी गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। अब रॉबर्ट वाड्रा से यह पूछा जाएगा कि इस डील में उनकी क्या भूमिका थी और क्या वे इस संपत्ति के असली लाभार्थी मालिक (Beneficial Owner) हैं। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी के पास कुछ ऐसे दस्तावेज़ हैं, जो वाड्रा की भूमिका की ओर इशारा करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन के दौरे पर जयशंकर ,बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति से मिले

गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन के दौरे पर जयशंकर ,बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति से मिले

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी ,निफ्टी 23550 के ऊपर

शेयर बाजार की आज हुई मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक फिसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend