ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………

UB India News by UB India News
July 12, 2025
in बेगुसराय, भाजपा
0
आपके सहयोगी को यूपी-बिहार वालों से नफरत क्यों?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और इसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है.

गिरिराज सिंह गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजद कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, बल्कि एक पारिवारिक कंपनी है. उन्होंने कहा, “राजद टाटा-बिरला जैसी कंपनी बन गई है, जहां एमडी और सीएमडी सिर्फ परिवार के ही लोग होते हैं. लालू यादव इस पार्टी के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव इसके एग्जीक्यूटिव एमडी.”

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटी और कई रिश्तेदार अहम पदों पर हैं. ऐसे में यह साफ है कि राजद पूरी तरह से परिवार के इशारों पर चलने वाली पार्टी है.

लालू यादव ने बिहार को ‘चरवाहा विद्यालय’ बना दिया था- गिरिराज सिंह

तेजस्वी यादव ने बिहार को स्कॉटलैंड बनाने की बात पर भी गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव ने पहले बिहार को ‘चरवाहा विद्यालय’ बना दिया था और अब तेजस्वी स्कॉटलैंड बनाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अब बिहार में हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और आईआईटी जैसे संस्थान खुल रहे हैं, जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है. गिरिराज ने कहा कि जनता अब हंगामा करने वालों को नकार चुकी है, जो सिर्फ गरीबों के नाम पर राजनीति करते हैं.

बिहार बंद को लेकर भी गिरिराज सिंह ने किया वार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष ने बुधवार को बिहार बंद बुलाया था. इस पर भी बीजेपी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस बंद को पूरी तरह असफल बताया और कहा कि राजद और कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सिर्फ बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता सड़कों पर उतरकर स्कूल बसों, एम्बुलेंस और ट्रेनों को रोक रहे हैं. कई जगहों पर आगजनी जैसी घटनाएं हुईं, जिससे आम जनता को परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि विपक्ष को चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
दिलीप जायसवाल 25 सालों से एक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं

दिलीप जायसवाल 25 सालों से एक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend