ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट ने बंगला तुरंत खाली कराने को क्यो कहा.

UB India News by UB India News
July 6, 2025
in खास खबर, स्वास्थ
0
चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट ने बंगला तुरंत खाली कराने को क्यो कहा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटायर होने के बाद भी सरकारी बंगले में बने रहने को लेकर अपनी बात कही है. सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर लुटियंस दिल्ली में कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 5 को खाली कराने को कहा है. यह बंगला मौजूदा CJI के लिए आधिकारिक आवास है. लेकिन, इसमें फिलहाल पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ रहे हैं. वह नवंबर 2024 में सीजेआई के पद से रिटायर हो गए थे.
रिटायरमेंट के आठ महीने बाद भी इस टाइप VIII बंगले में रह रहे हैं, जो नियमों के अनुसार केवल कार्यरत CJI के लिए है. इस मामले में चंद्रचूड़ ने अपनी बेटी की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों का हवाला देते हुए देरी की वजह बताई है. सुप्रीम कोर्ट ने 1 जुलाई को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा कि चंद्रचूड़ को बंगले में रहने की अनुमति 31 मई 2025 को समाप्त हो चुकी है. साथ ही 2022 के सुप्रीम कोर्ट जजेस नियमों के तहत रिटायर्ड CJI को टाइप VII बंगले में केवल छह महीने तक रहने की अनुमति है, जो 10 मई 2025 को खत्म हो गई.

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रायल को दिया आदेश
कोर्ट ने मंत्रालय से बंगला तुरंत खाली कराकर कोर्ट के आवास पूल में वापस करने को कहा. यह कदम अभूतपूर्व है, क्योंकि आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद कुछ महीनों की अनौपचारिक छूट दी जाती है, लेकिन इस स्तर पर औपचारिक पत्र लिखना दुर्लभ है. चंद्रचूड़ ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि उनके उत्तराधिकारी पूर्व CJI संजीव खन्ना ने उन्हें अप्रैल 2025 तक बंगले में रहने की अनुमति दी थी. अप्रैल के अंत में उन्होंने जून तक और समय मांगा क्योंकि उनकी बड़ी बेटी निमलाइन मायोपैथी नामक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से पीड़ित है. उसके लिए मौजूदा बंगले में ICU जैसा सेटअप तैयार किया गया है.

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारी बेटियों की विशेष जरूरतें हैं. खुले बाजार में उनकी जरूरतों के हिसाब से घर ढूंढना मुश्किल है. इसलिए मैंने सरकार से किराए पर अस्थायी आवास मांगा. उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने उन्हें तुगलक रोड पर बंगला नंबर 14 आवंटित किया है, लेकिन वह कई वर्षों से बंद था और उसमें व्यापक मरम्मत की जरूरत है. हमारा सामान पैक है. जैसे ही घर तैयार होगा, मैं अगले ही दिन शिफ्ट हो जाऊंगा.
चंद्रचूड़ ने स्थिति स्पष्ट की

पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने 18 दिसंबर 2024 को तत्कालीन CJI खन्ना को पत्र लिखकर 30 अप्रैल 2025 तक बंगले में रहने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि तुगलक रोड बंगले में GRAP-IV प्रदूषण नियंत्रण नियमों के कारण मरम्मत में देरी हुई थी. शहरी विकास मंत्रालय ने 13 फरवरी 2025 को उनकी इस अनुमति को मंजूरी दी, जिसमें 5,430 रुपये मासिक किराए पर 30 अप्रैल तक रहने की छूट दी गई. बाद में चंद्रचूड़ ने मौखिक रूप से 31 मई तक अनुमति मांगी, जो खन्ना ने यह कहते हुए दी कि आगे कोई विस्तार नहीं होगा. चंद्रचूड़ के अनुसार वह सुप्रीम कोर्ट को अपनी स्थिति से अवगत करा चुके हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के तीन जज ट्रांजिट फ्लैट्स में और एक स्टेट गेस्ट हाउस में रह रहे हैं, क्योंकि आवास की कमी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
1400 दिल्‍लीवालों के लिए आज रेखा गुप्‍ता कर दी दिवाली ………..

1400 दिल्‍लीवालों के लिए आज रेखा गुप्‍ता कर दी दिवाली ...........

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की देर रात पटना में गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या………………….

गोपाल खेमका को किसने मारी थी गोली, 24 घंटे में मामले का हो सकता है खुलासा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend