ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैं अगला लालू यादव हूं’

UB India News by UB India News
June 27, 2025
in पटना, राजद
0
अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
 बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दावों और घोषणाओं का दौर तेज हो चुका है. एक ओर जहां तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आरजेडी के युवा संसद कार्यक्रम के दौरान इशारे-इशारे में ही खुद को सीएम का उम्मदीवार बता दिया और कहा कि मुझे बस 20 महीने दीजिए, मैं बिहार के लिए उतना काम कर दूंगा, जितना एनडीए की सरकार ने 20 साल में नहीं किया होगा. वहीं तेजस्वी यादव के इस दावे के बाद अब उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव का भी उनको समर्थन मिल गया है.
दरअसल आरजेडी से 6 साल के लिए निष्काषित लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि उनके भाई तेजस्वी यादव इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन वह खुद किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहते हैं. “मेरे छोटे भाई, तेजस्वी, को मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरा आशीर्वाद और पूरा समर्थन है.

मैं किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहता हूं: तेजप्रताप

वहीं तेजप्रताप यादव से जब उनके निष्कासन के बारे में पूछा गया, तो तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें बुरा लगा क्योंकि उन्होंने संकेत दिया कि निष्कासन उनके खिलाफ साजिश का परिणाम था. “बिल्कुल, मुझे बुरा लगा. अगर आप किसी पार्टी सदस्य या कर्मचारी को निकालते हैं जिसे आपने नियुक्त किया है क्योंकि किसी ने आपकी राय बदल दी… तो बुरा लगता है.” वहीं अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ संबंधों पर, तेज प्रताप ने कहा कि कुछ उथल-पुथल है लेकिन वह स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. “तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, उसे मेरा पूरा समर्थन है. मैं किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहता हूं.

‘मैं अगला लालू यादव हूं’

तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ लोग पसंद नहीं करते कि मैं जमीन से जुड़ा हूं, कि मैं लोगों के मुद्दों को उठाता हूं बिना किसी से डरते हुए. यही मेरे पिता करते थे, और यही मुझे, उनके बेटे को भी करना चाहिए. गांवों में लोग जमीन से जुड़े लोगों को पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग उन्हें निशाना बनाते हैं क्योंकि वे जानते हैं “मैं अगला लालू यादव हूं, क्योंकि मेरी आवाज, मेरा शुद्ध व्यवहार, मेरी जमीन से जुड़ी प्रकृति उनके जैसी है. कई लोगों ने यह कहा है.”

कौन 4-5 लोगों तेजप्रताप के खिलाफ कर रहे साजिश?

बता दें, तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पूरे राज्य के लोग जानते हैं कि मेरा स्वभाव कैसा है और मैं सभी के साथ कैसे घुलता-मिलता हूं. इसका फायदा उठाकर, RJD में बैठे कुछ 4-5 लोग सोचते हैं कि अगर मुझे अकेला छोड़ दिया जाए तो वे मुझे दबा देंगे. तेज प्रताप यादव दबाया नहीं जाएगा, और मैं आपको यह बताना चाहता हूं. अब हम जनता के बीच जाएंगे, और जनता मेरे साथ न्याय करेगी. 4-5 लोग बैठे हैं, मैं उनके नाम नहीं लूंगा, इन पापी लोगों के नाम भी उजागर नहीं होने चाहिए.

6 साल के लिए आरजेडी से निष्काषित हो चुके हैं तेजप्रताप

बता दें, तेजप्रताप को पिछले महीने उनके पिता और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था. लालू यादव ने यह फैसला तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासे के बाद लिया था. लालू यादव तेजप्रताप यादव के इस हरकत से नाराज थे और उन्होंने उन्हें पार्टी से निकाले जाने का निर्देश दे दिया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल

अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल

पटना इस्कॉन से आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

पटना इस्कॉन से आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend