ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीजफायर से शेयर मार्केट हुआ रॉकेट, सेंसेक्स 700 अंक उछलकर बंद

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर का जोरदार असर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पर देखा गया। बीएसई सेंसेक्स 700.4 अंक जोरदार बढ़त के साथ 82,755.51 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 200.4 अंक उछलकर 25,244.75 के स्तर पर जाकर टिका। आज के कारोबार में लगभग 2711 शेयरों में तेजी आई, 1163 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। बीते एक हफ्ते से बाजार में सुस्ती का रुझान देखने को मिला।

इन स्टॉक्स में दिखी तेज हलचल

निफ्टी पर टाइटन कंपनी, इंफोसिस, एमएंडएम, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा फायदे में रहे, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसी तरह, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मीडिया में 1-2 प्रतिशत  की तेजी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की तेजी आई।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक पिछड़ गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीटीआई की खबर के मुताबिक, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) द्वारा पूंजी निकालना जारी रखने के बावजूद, पॉजिटिव ग्लोबल संकेत घरेलू बाजार की गति को बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। घरेलू स्तर पर, अनुकूल मॉनसून पूर्वानुमान और मुद्रास्फीति में नरमी से आशावाद को और बल मिल रहा है।

एशियाई बाजार और क्रूड ऑयल

एशियाई बाजारों में आज दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। मध्य सत्र के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी बढ़त के साथ बंद हुए। उधर, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत बढ़कर 67.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,209.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे …

मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा… अंतरिक्ष जा रहे शुभांशु शुक्ला ने भेजा पहला मैसेज, बोले- ये भारत के स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend