ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट, खास खबर
0
मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की गई। इस दौरान आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही कैबिनेट ने स्पेस मिशन के लिए ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु शुक्ला को बधाई दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि देश में आज ही के दिन साल 1975 में इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाया था। ऐसे में आज कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी में संविधान को कुचला गया। इस काले दिन को देश भूला नहीं सकता। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम व बड़े फैसले भी लिए गए।

कैबिनेट के बड़े फैसले

  • पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रूपये की मंजूरी।
  • झरिया कोल्फील्ड में पुनर्वास के संशोधित मास्टर प्लान को मंजूरी, जिसके लिए 5940 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के रीजनल सेंटर को मंजूरी दी गई। इसके लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव?

कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपये पारित किए गए। दूसरा, झरिया (झारखंड) भूमिगत आग का बहुत पुराना मुद्दा है। इसके लिए 5940 करोड़ रुपये का संशोधित मास्टर प्लान स्वीकृत किया गया। तीसरा, आगरा में 111 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा।” अश्विनी वैष्णव ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत व्यक्तियों के बलिदान को याद करने और सम्मानित करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के उसके प्रयास का बहादुरी से विरोध किया था।”

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

अश्विनी वैष्णव ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर कही ये बात

अश्विनी वैष्णव ने कहा,  “एक विध्वंस जो 1974 में नव निर्माण आंदोलन और संपूर्ण क्रांति अभियान को कुचलने के एक कठोर प्रयास के साथ शुरू हुआ था। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज की बैठक में उन लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया, जिनके संवैधानिक रूप से गारंटीकृत लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे और जिन्हें फिर अकल्पनीय भयावहता का सामना करना पड़ा था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकाल की ज्यादतियों के प्रति उनके अनुकरणीय साहस और वीरतापूर्ण प्रतिरोध को श्रद्धांजलि दी। वर्ष 2025 संविधान हत्या दिवस के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है, जो भारत के इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय है, जहां संविधान को नष्ट कर दिया गया था, और भारत के गणतंत्र और लोकतांत्रिक भावना पर हमला किया गया था।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे …

मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा… अंतरिक्ष जा रहे शुभांशु शुक्ला ने भेजा पहला मैसेज, बोले- ये भारत के स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत

सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है?

सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend