ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आसिम मुनीर अपने फायदे के चक्कर में ट्रंप की चाल में कैसे फंस गए……….

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in खास खबर, संपादकीय
0
पाकिस्तान में ट्रंप के नोबेल पीस प्राइज नॉमिनेशन को लेकर मचा बवाल, मुनीर के खिलाफ भी दिखा जमकर गुस्सा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका ने ईरान के ऐटमी ठिकानों पर बम बरसाए तो पाकिस्तान को भारी शर्मिंदगी हुई है। जिस तरह राष्ट्रपति ट्रंप ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपना नमक खिलाकर पाकिस्तान को पप्पू बनाया, उसको लेकर पाकिस्तान में आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ  की खूब फ़ज़ीहत  हो रही है। इस्लामाबाद, पेशावर, कराची में  प्रोटेस्ट हो रहे हैं। इसके बाद दबाव में आकर पाकिस्तान सरकार को ईरान पर अमेरिकी बमबारी की आलोचना करनी पड़ी। लेकिन पाकिस्तान की आवाम पूछ रही है कि शहबाज शरीफ की सरकार ने आसिम मुनीर के कहने पर ट्रंप को शान्ति का नोबल प्राइस देने की जो सिफारिश की है, उसका क्या होगा? क्या पाकिस्तान सरकार उसे वापस लेगी? इसका पाकिस्तान की हुकूमत के पास कोई जवाब नहीं हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से आवाम किस हद तक ख़फा है, उसका सबूत है काराची की सड़कों पर उतरा जनसैलाब। इस भीड़ में शिया भी थे और सुन्नी भी। इनका गुस्सा दो बातों पर है। पहला, कि जब इज़रायल ने ईरान पर हमला किया तो पाकिस्तानी हुकूमत ने ईरान की मदद क्यों नहीं की? अमेरिका के दबाव में आकर पाकिस्तान ने एक इस्लामी मुल्क को मुसीबत के वक्त तन्हा क्यों छोड़ दिया? लोगों का कहना था कि आसिम मुनीर तो दावा करते है कि पाकिस्तान का जनम कलमा की बुनियाद पर हुआ, फिर वो इस्लामी मुल्क ईरान के साथ खड़े होने के बजाए अमेरिका की चापलूसी में क्यों लग गए?

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

पाकिस्तानी आवाम का कहना है कि आसिम मुनीर अपने फायदे के चक्कर में ट्रंप की चाल में फंस गए, ट्रंप को शान्ति का दूत बताने लगे। शहबाज शरीफ की हुकूमत से ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फॉरवर्ड करवाया। और चौबीस घंटों के भीतर ट्रंप ने असली रंग दिखा दिया। ईरान पर बम बरसा दिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज तमाम मुस्लिम मुल्क पाकिस्तान पर हंस रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान ऐसा इकलौता मुस्लिम देश है, जिसने ग़ाज़ा और ईरान पर हमले कर रहे इज़रायल के समर्थक ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की है। कई दिन से गाना गाया जा रहा था, देखो कैसे अमेरिका पाकिस्तान को समर्थन  करने लगा। मोदी के दावे पर सवाल  उठाया गया कि ट्रंप उनके दोस्त हैं। क्योंकि ट्रंप ने तो आसिम मुनीर को गोद में बैठा लिया। Impresion ये दिया गया कि ट्रंप भारत को बार-बार परेशान कर रहे हैं और पाकिस्तान को गले लगा रहे हैं।

अब पता चला कि ट्रंप ने असल में आसिम मुनीर को बंदर बनाया। पाकिस्तान को लगा कि ट्रंप तो हमारे अब्बा जान हैं, मालिक हैं। शनिवार को पाकिस्तान ने ट्रंप को खुश करने के लिए  Nobel Peace Prize के लिए  Recommend किया और रविवार को जब ट्रंप ने ईरान पर सबसे भयानक बम बरसाए, तो पाकिस्तान कहने लगा, तौबा-तौबा, ये तो धोखा हो गया, Peace Maker को पाकिस्तान Barbaric कहने लगा। जिसे शांति के मसीहा कहा, उसे  24 घंटे में मौत का सौदागर कह दिया। अगर आसिम मुनीर को ये लगता था कि ट्रंप कनाडा में जी-7 बैठक छोड़कर उन्हें White House में लंच कराने के लिए आए हैं, तो उनसे बड़ा मूर्ख कोई हो नहीं सकता। अगर मुनीर को ये समझ नहीं आया कि ट्रंप ईरान पर हमला करने से पहले पाकिस्तान का मुंह बंद करना चाहते थे, तो मुनीर की समझ पर सवाल उठना लाजिमी है।

‘आप की अदालत’ में असदुद्दीन ओवैसी ने ठीक कहा था कि ट्रंप मुनीर को नाच नचाएंगे और मुनीर नाचेंगे। और मुनीर के चक्कर में पूरे पाकिस्तान को नाचना पड़ा पड़ा। जो डिप्लोमेसी के चैंपियन बनते थे, उनकी हवा निकल गई। अमेरिका ने पाकिस्तान के air space का इस्तेमाल किया। ईरान से लगने वाली पाकिस्तान की 1000 किलोमीटर लंबी सरहद का इस्तेमाल किया और आसिम मुनीर को यतीम की तरह छोड़ दिया। अब सब कह रहे हैं कि मोदी ने ठीक किया। ट्रंप को फोन पर अपनी बात बताई और White House जाने से इनकार कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

सीजफायर से शेयर मार्केट हुआ रॉकेट, सेंसेक्स 700 अंक उछलकर बंद

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend